Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
क्राइम

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में हुई गुरुद्वारे के सेवादार सुखपाल सिंह की हत्या के मामले का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। सुखपाल सिंह की हत्या अवैध संबंधों में बाधा बनने पर उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी से करवाई थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि 18 मार्च की सुबह शाहपुर शीतला खेड़ा में माड़ी के पास सड़क किनारे एक अज्ञात शव पड़ा मिला था। कुछ घंटे बाद मृतक की शिनाख्त सुखपाल सिंह (49) पुत्र सीताराम निवासी शाहपुर शीतलाखेड़ा थाना पथरी के रूप में हुई थी। 19 मार्च को सुखपाल सिंह के भाई पवन सिंह ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कराते हुए अपनी भाभी और उसके प्रेमी पर शक जताया था।

थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार की अगुवाई पुलिस और सीआईयू की टीम ने मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ ही मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली गई। जांच में सामने आया कि सुखपाल पंजाब के अमृतसर में एक गुरुद्वारे में सेवादार करते थे। पत्नी के बुलाने पर ही वह सोमवार को यहां पहुंचे थे। यहां से सुराग मिलने के बाद सुखपाल की पत्नी पर नजर रखते हुए जांच शुरू की गई।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि सुखपाल की पत्नी रितु और उसके प्रेमी रितिक निवासी ग्राम टांडा जीतपुर भिक्कमपुर लक्सर को बृहस्पतिवार की शाम हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। इसके बाद दोनों ने पूरा राज उगल दिया और सुखपाल सिंह की हत्या को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। बताया कि रितु के रितिक से अवैध संबंध थे। दोनों के संबंधों में सुखपाल बाधा बन रहा था। वह अक्सर दोनों के फोन पर बात करने को लेकर नाराज रहता था और पत्नी को मना करता था।

बावजूद इसके दोनों चोरी छुपे बातचीत करते हुए मिलते थे। इसमें बाधा बनने पर दोनों ने मिलकर सुखपाल को रास्ते से हटाने का प्लान बना दिया। रितु के कहने पर रितिक ने सुखपाल की हत्या कर दी। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। रितिक ऋषिकेश के एक गुरुद्वारे में सेवादार है।

एसएसपी ने बताया कि सुखपाल अमृतसर पंजाब में एक गुरुद्वारे में सेवादार थे। पत्नी रितु गांव में ही रह रही थी। रितु ने घर में किसी रिश्तेदार के आने की बात कहकर सुखपाल को यहां बुलाया। पत्नी के बुलाने पर 17 मार्च को वह यहां आए और लक्सर बस अड्डे पहुंचा। यहां योजना के मुताबिक रितिक कार लेकर आया और सुखपाल को रिसीव किया। बस अड्डे से गांव के लिए निकलने के दौरान उसने सुखपाल को बातों में उलझा लिया।

इसके बाद पहले उन्हें शराब पिला दी, जिससे वह किसी तरह का विरोध न कर सके। अधिक नशा होने पर रितिक ने मुंह दबाकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद शव झाड़ी के पास फेंक दिया। सुखपाल को रास्ते से हटाने के बाद अब दोनों आरोपियों ने मामला ठंडा होने पर शादी करने की योजना बनाई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!