Breaking News :
>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए
स्वास्थ

ठंड के मौसम में क्यों बढ़ जाता है घुटनों का दर्द ? जानें बचाव के आसान तरीके

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 27 दिसम्बर 2025, देहरादून। सर्दी का मौसम आते ही शरीर से जुड़ी कई परेशानियां भी बढ़ने लगती हैं। खासतौर पर जो लोग पहले से ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या जोड़ों से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं, उनके लिए यह समय ज्यादा सतर्क रहने का होता है। ठंड बढ़ने के साथ ही घुटनों में दर्द, अकड़न और चलने-फिरने में दिक्कत की शिकायतें आम हो जाती हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, तापमान गिरते ही शरीर की मांसपेशियां और लिगामेंट्स सिकुड़ने लगते हैं। इसका सीधा असर जोड़ों की गति पर पड़ता है। खून का प्रवाह धीमा होने से जोड़ों तक पर्याप्त रक्त नहीं पहुंच पाता, जिससे दर्द और जकड़न महसूस होती है। गठिया के मरीजों में यह परेशानी और ज्यादा गंभीर हो सकती है।

ठंड के दिनों में एक और बड़ी वजह शारीरिक निष्क्रियता भी है। लोग सर्दी के कारण बाहर निकलने से कतराने लगते हैं, जिससे वॉक और व्यायाम जैसी गतिविधियां कम हो जाती हैं। इसका नतीजा यह होता है कि जोड़ों का लचीलापन घटने लगता है और दर्द की समस्या बढ़ जाती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दियों में कुछ जरूरी सावधानियां अपनाकर घुटनों और जोड़ों की दिक्कतों से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है। नियमित रूप से हल्की-फुल्की शारीरिक गतिविधि बेहद जरूरी है। घर के अंदर ही स्ट्रेचिंग, योग या टहलने जैसी आदतें जोड़ों को सक्रिय बनाए रखती हैं।

इसके साथ ही शरीर को गर्म रखना भी बेहद अहम है। गर्म कपड़े पहनना और जरूरत पड़ने पर गर्म पानी से सिकाई करने से रक्त संचार बेहतर होता है और दर्द में आराम मिलता है। ठंड में मांसपेशियों के सिकुड़ने से जोड़ों पर दबाव बढ़ता है, जिसे गर्माहट से कम किया जा सकता है।

आहार का सही संतुलन भी जोड़ों की सेहत में अहम भूमिका निभाता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम और विटामिन-डी से भरपूर भोजन हड्डियों को मजबूती देता है। सर्दियों में धूप में कुछ समय बैठना विटामिन-डी की कमी को दूर करने में मददगार होता है। इसके अलावा वजन नियंत्रित रखना भी जरूरी है, क्योंकि अतिरिक्त वजन घुटनों पर ज्यादा दबाव डालता है।

डॉक्टरों की सलाह है कि यदि घुटनों में दर्द लगातार बना रहे, सूजन बढ़ती जाए या चलने-फिरने में परेशानी हो, तो इसे नजरअंदाज न करें और विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें। सही समय पर देखभाल और सावधानी अपनाकर सर्दियों में भी जोड़ों को स्वस्थ रखा जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!