Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
सम्पादकीय

मौसम क्यों बना जानलेवा ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 जून 2023, शनिवार, बलिया। सवाल है कि गरमी से मौतें क्यों हुईं ? हकीकत यह है कि अपने देश में असामान्य मौसम को लेकर आम जन को पहले से सचेत करने का कोई प्रभावी सिस्टम नहीं है न ही चिकित्सा व्यवस्था का दुरुस्त तंत्र है। यह पुरानी समझ है कि अक्सर लोगों की मौत अत्यधिक गरमी या ठंड से नहीं, बल्कि उनकी गरीबी के कारण होती है। जिन लोगों को पूरा पोषण मिलता है और जिनके रहने की उचित व्यवस्था रहती है, वे प्रकृति के ऐसे कहर का कम ही शिकार होते हैं। इसलिए इस समय खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार में गरमी के कारण मौतों को जो खबरें चर्चित हैं, उन्हें इस बड़े संदर्भ में देखा जाना चाहिए। उत्तर प्रदेश और बिहार में भीषण गर्मी से बीते कुछ दिनों में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बढ़ते तापमान के बीच पिछले पांच दिन में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और लगभग 400 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। ये खबरें ज्यादा चर्चा में नहीं आतीं, अगर यूपी सरकार गर्म हवाओं को इन मौतों का कारण मानने से इनकार नहीं करती। चूंकि बलिया जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक दिवाकर सिंह ने मौतों का कारण गर्म हवाओं को बताया था, इसलिए उनका तबादला कर दिया गया। ऐसे में यूपी सरकार के रुख से यह सवाल उठा है कि अगर गर्मी नहीं, तो फिर इतनी बड़ी संख्या में असामान्य मौतों का कारण क्या है? यूपी सरकार ने जिले में हुई मौतों की जांच के लिए निदेशक स्तर के दो अफसरों की टीम गठित की है।

अब जाँच टीम किस निष्कर्ष पर पहुँचती है, यह जानने के लिए हमें इंतजार करना पड़ेगा। लेकिन यह खुद सरकारी अधिकारियों ने कहा है कि ज्यादातर मरे लोग 60 साल से अधिक उम्र के थे। बहरहाल, यह सच है कि बलिया सहित पूरे यूपी में इस बार असामान्य गरमी पड़ी है। उधर बिहार में भी भीषण गर्मी के कारण कई लोगों की मौत की खबरें हैं। तो बात घूम-फिर कर यहीं आ जाती है कि गरमी से मौतें क्यों हुईं। हकीकत यह है कि अपने देश में असामान्य मौसम को लेकर आम जन को पहले से सचेत करने का कोई प्रभावी सिस्टम नहीं है न ही चिकित्सा व्यवस्था का दुरुस्त तंत्र है। ऐसे में थोड़ा भी असामान्य मौसम अगर जानलेवा बन जाता है, तो उसमें हैरत की कोई बात नहीं है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!