Breaking News :
>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत>>वीकेंड पर देहरादून-मसूरी-ऋषिकेश में बदलेगा ट्रैफिक प्लान, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन>>जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश>>शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती>>मेरा युवा भारत’ द्वारा आयोजित ‘वंदे मातरम् कैंप’ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हुई सम्मलित , कहा देश की युवा शक्ति है राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत>>जिलाधिकारी ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में पहुंचकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह>>मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा>>विधानसभा सत्र के समापन पर सुनील शर्मा का सरकार पर हमला, बोले- वादों पर खरा नहीं उतरी उमर सरकार>>इलाहाबाद हाईकोर्ट से शिक्षामित्रों को झटका: स्पेशल टीईटी में शामिल करने की मांग वाली याचिका खारिज>>सीरिया में यात्री बस पर अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, 4 घायल>>मुख्यमंत्री धामी ने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का किया शुभारंभ
सम्पादकीय

कौन बनेगा ईडी का प्रमुख ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 जुलाई 2023, सोमवार, देहरादून। यह यक्ष प्रश्न है, जिसका जवाब भी सिर्फ दो लोगों को पता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा अभी किसी को अंदाजा नहीं है कि प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी का प्रमुख कौन बनेगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद संजय कुमार मिश्रा का रिटायर होना तय है। वे 31 जुलाई को पद छोड़ेंगे। उससे पहले केंद्र सरकार को ईडी का नाम तय करना है। जब से सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है तब से इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं। सबसे पहले तो यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कोई आईआरएस अधिकारी ही ईडी प्रमुख बनेगा या कोई आईपीएस और आईएएस भी बन सकता है? इसके बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि क्या किसी रिटायर अधिकारी को भी ईडी बनाया जा सकता है? एक कयास यह भी है कि कोई ईडी नियुक्त होगा या नंबर दो अधिकारी को प्रभार दे दिया जाएगा?

ध्यान रहे संजय मिश्रा से पहले करनैल सिंह काफी समय अतिरिक्त प्रभार में निदेशक रहे थे। राजन कटोच को बीच में हटाए जाने के बाद अगस्त 2015 में करनैल सिंह को अतिरिक्त प्रभार दिया गया था और वे अक्टूबर 2016 तक यानी सवा साल तक अतिरिक्त प्रभार में ईडी चलाते रहे थे। बहरहाल, अब संजय मिश्रा की जगह लेने के लिए तीन आईआरएस अधिकारियों के नाम की चर्चा है। सीबीडीटी के चेयरमैन नितिन गुप्ता, हाल ही में सीबीडीटी के सदस्य बनाए गए प्रवीण कुमार और कुछ समय पहले तक फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट के प्रमुख रहे पंकज मिश्रा का नाम चर्चा में है। इनके अलावा ईडी में रह चुके सीमांचल दास के नाम की भी चर्चा है और एक महिला अधिकारी का नाम भी लिया जा रहा है। सरकार के बहुत करीब रहे एक रिटायर आईपीएस अधिकारी के नाम की भी ईडी निदेशक पद के लिए चर्चा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!