Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा में अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा ?

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का दावा सबसे मजबूत, जानिए क्या बोले बंसल

आकश ज्ञान वाटिका, 6 मार्च 2022, रविवार, देहरादून। उत्तराखंड बीजेपी संगठन में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं । प्रदेश अध्यक्ष समेत कई महत्वपूर्ण पदाधिकारी बदले जा सकते हैं।

कल 7 मार्च को केंद्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी अपने देहरादून दौरे के दौरान इस संबंध में प्रदेश के नेताओं से चर्चा कर सकते हैं। बीजेपी इस बात से इनकार भी नहीं कर रही है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि यह केंद्र का अधिकार है, बदलाव होता है, तो यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है।

आपको बता दें कि उत्तराखंड में वोटिंग 14 फरवरी को हुई और उसके एक हफ्ते बाद भाजपा के कुछ विधायकों ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ ही अन्य पर पार्टी के खिलाफ काम करने के गंभीर आरोप लगाए। इससे पार्टी के भीतर अंतर्कलह खुलकर सामने आ गई और कौशिक को लेकर पार्टी के भीतर कई तरह की चर्चाएं शुरू हुईं। अब आलम यह है कि बात प्रदेश अध्यक्ष समेत कुछ और पदाधिकारियों को बदलने तक पहुंच गई है।

सूत्रों की माने तो इसको लेकर संगठन के भीतर नामों के पैनल पर विचार हो रहा है। पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, बीजेपी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के नामों की चर्चाएं तेज हैं।

इन सभी नामों में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का दावा मजबूत नजर आ रहा है।

विदित रहे कि नरेश बंसल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनके कुशल नेतृत्व में भाजपा ने पाँचों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि मेरे तक अभी यह चर्चा नहीं है लेकिन मैंने हमेशा एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के हर निर्णय का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन किया है, आगे भी मैं हमेशा करता रहूँगा। पार्टी भविष्य में जो भी जिम्मेदारी देगी की उसका पूरी ईमानदारी का निर्वहन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष बदलने की अभी सिर्फ अटकलें हैं। भारतीय जनता पार्टी में हर तीन साल में संगठनात्मक चुनाव होते हैं जो इस साल आखिर में होने हैं। इस बारे में निर्णय केंद्रीय नेतृत्व ही तय करेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!