Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
ताज़ा खबरेंदेश

राहुल गाँधी ने टीकाकरण पर पर फिर कसा तंज : कहा, “जुलाई आ गया है वैक्सीन नहीं आई”

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 जुलाई 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोरोना टीकाकरण समेत अन्य मुद्दों को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट करके एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने टीकाकरण पर तंज कसते हुए कहा कि जुलाई आ गया है, वैक्सीन नहीं आई। उनके इस ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने पलटवार किया है।

रेल मंत्री गोयल ने कहा कि वैक्सीन की 12 करोड़ डोज़ जुलाई महीने में उपलब्ध होंगी, जो प्राइवेट हॉस्पिटल्स की आपूर्ति से अलग है। राज्यों को 15 दिन पहले ही आपूर्ति के बारे में सूचना दी जा चुकी है। राहुल गांधी को समझना चाहिए कि कोरोना से लड़ाई में गंभीरता के बजाय इस समय ओछी राजनीति का प्रदर्शन उचित नहीं है।

कोविड टीकाकरण अभियान पर टिप्पणी करने के लिए विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए, हर्षवर्धन ने गुरुवार को कहा था कि राज्यों को अपने टीकाकरण अभियान की बेहतर योजना बनाने की आवश्यकता है। राज्यों को जुलाई के लिए कोविड वैक्सीन आपूर्ति के बारे में पहले ही सूचित कर दिया गया है। जुलाई में वैक्सीन की कुल 12 करोड़ खुराक सप्लाई होगी।

प्राइवेट अस्पतालों के लिए सप्लाई इससे कहीं अधिक होगी। यह जानकारी 15 दिन पहले राज्यों के साथ साझा किया गया था। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 34 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।

[box type=”shadow” ]अहंकार और अज्ञानता के वायरस का कोई टीका नहीं : स्वास्थ्य मंत्री

वहीं राहुल गाँधी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि ‘अहंकार और अज्ञानता के वायरस का कोई टीका नहीं है।’ कांग्रेस नेता के ट्वीट का हवाला देते हुए, हर्षवर्धन ने कहा, ‘कल ही, मैंने जुलाई महीने के लिए वैक्सीन की उपलब्धता पर तथ्य रखे।

 राहुल गाँधी की समस्या क्या है? क्या वे पढ़ते नहीं हैं? क्या वे कुछ समझते नहीं हैं? अहंकार और अज्ञानता के वायरस के लिए कोई टीका नहीं है !! कांग्रेस को नेतृत्व में बदलाव के बारे में सोचना चाहिए।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!