Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डदेहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने दरियादिली दिखाई तो विपक्ष के विधायक भी उनके हुए मुरीद

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 अप्रैल 2023, शुक्रवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दरियादिली दिखाई तो विपक्ष के विधायक भी उनके मुरीद हो गए। विपक्ष के विधायकों की लंबे समय से बरकरार नाराजगी को दूर करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने उनके विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा की।

कामकाज में ढिलाई को लेकर अधिकारियों के पेच कसे। प्रदेश के मुखिया ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि विकास के मुद्दे पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर वह सबका साथ, सबका विकास की थीम पर ही आगे बढ़ेंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने अपनी दूसरी पारी में विधायकों के भीतर नई आस जगाने में देर नहीं लगाई। विधायकों की सबसे बड़ी शिकायत उनके चुनाव क्षेत्रों में विकास कार्यों की धीमी गति को लेकर रहती है। धामी ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विधानसभा क्षेत्रवार विकास कार्यों की समीक्षा प्रारंभ कर दी। शुरुआती दौर में सत्तापक्ष के विधायकों के क्षेत्रों की बारी देखकर विपक्ष ने उन पर हमला बोलने में देर नहीं लगाई। विपक्ष की ये नाराजगी भी मुख्यमंत्री ने गुरुवार को दूर कर दी। सचिवालय में उन्होंने विपक्ष और निर्दल विधायकों के 10 विधानसभा क्षेत्रों में विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायकों की समस्याओं को विभागीय अधिकारियों को गंभीरता से लेते हुए उनका समाधान करना होगा। राज्य के समग्र विकास के लिए सबको एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है।

जिलाधिकारी जिलों में विधायकों के साथ नियमित बैठकें करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाई जाए। ग्रीष्मकाल में पेयजल किल्लत नहीं होनी चाहिए। आपदा प्रबंधन की दृष्टि से तहसील स्तर पर आवश्यक उपकरणों एवं मानव संसाधन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों में तेजी और समस्याओं के निदान को क्षेत्रवार अधिकारियों को जिम्मेदारी देने के निर्देश जिलाधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में कृषि, बागवानी, पर्यटन व उद्योग को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ किया जा रहा है। आजीविका में वृद्धि को कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं। उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

बैठक में विधायकों ने सड़कों के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण, पेयजल के लिए हैंडपंपों की आवश्यकता, पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर बल दिया। बाढ़ सुरक्षा कार्य, कूड़ा निस्तारण, ड्रेनेज एवं सीवरेज की समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने इन समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। विधायकों के सुझावों और जन हित के मुद्दों को मुख्यमंत्री स्वयं नोट करते रहे।

विपक्ष के विधायकों ने मुख्यमंत्री धामी की इस पहल को सराहा। बैठक में विधायक प्रीतम सिंह, रवि बहादुर, ममता राकेश, वीरेंद्र जाति, फुरकान अहमद, सरवत करीम अंसारी, शहजाद, अनुपमा रावत, संजय डोभाल, विक्रम सिंह नेगी व राजेंद्र सिंह भंडारी उपस्थित रहे।

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, नितेश झा, बीवीआरसी पुरुषोत्तम, डा पंकज कुमार पांडे, एचसी सेमवाल, दीपेंद्र चौधरी, आर. राजेश कुमार व शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी उपस्थित रहे। वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी भी बैठक में सम्मिलित हुए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!