Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
विज्ञान एवं प्राद्यौगिकी

WhatsApp का नया फीचर जल्द आना वाला है – एक साथ कई डिवाइस में कर सकेंगे लॉगइन

लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp का इस्तेमाल एक समय में एक ही स्मार्टफोन पर किया जा सकता है। किसी दूसरे डिवाइस पर इसे लॉगइन करने के लिए पहले डिवाइस से लॉगआउट करना पड़ता है। लेकिन अब यूजर्स को नया फीचर मिलने वाला है जिसके बाद एक समय में मल्टीपल डिवाइस पर WhatsApp का उपयोग किया जा सकेगा। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने नए फीचर पर काम करना शुरू कर दिया है और इसे जल्द ही रोल आउट ​किया जाएगा। बता दें कि नया फीचर आने के बाद भी WhatsApp में मैसेज की प्राइवेसी के लिए end-to-end encrypted बना रहेगा।

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स एक समय में मल्टीपल डिवाइसेज पर WhatsApp को लॉगइन कर सकेंगे। फिलहाल एक समय में एक ही डिवाइस पर इसे लॉगइन किया जा सकता है। इसके अलावा फोन से Whatsapp Web पर आप अपना अकाउंट लॉगइन कर सकते हैं। लेकिन नया फीचर आने के बाद आपको Whatsapp को मल्टीपल डिवाइसेज में उपयोग करने के लिए पहले डिवाइस से लॉगआउट करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। साथ ही कंपनी यूजर्स की प्रिवेसी और सिक्योरिटी पर भी फोकस रखेगी।

हाल ही में WhatsApp ने एंड्रॉइड बीटा 2.19.297 अपडेट रोल आउट किया था और अपडेट में splash screen फीचर को स्पॉट किया गया। इसके अलावा mute status फीचर को भी पिछले दिनों पेश किया गया था जो कि केवल एंड्राइड फोन यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। इस फीचर में यूजर्स mute status को हाइड कर सकेंगे और बाद में अगर चाहें तो mute status को देख भी सकते हैं।

Facebook के स्वामित्व वाला ऐप WhatsApp भारत समेत दुनिया भर का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है और इसका रिपोर्ट्स के अनुसार दुनियाभर में इसके यूजर्स की संख्या 1.5 अरब से ज्यादा है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ए​क दिन में 6 करोड़ मैसेज ऐप की जरिए भेजे जाते हैं। Facebook ने WhatsApp का अधिग्रहण साल 2014 में किया था जिसके बाद इस ऐप में कई नए व उपयोगी फीचर्स को ऐड किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!