Breaking News :
>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

जिस भी क्षेत्र में कार्य करें, लीडर की भूमिका में रहकर करें : रेखा आर्या

छात्रसंघ और संगठन होती है राजनीति की प्रयोगशाला : रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रानीखेत महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में की शिरकत, छात्र छात्राओं से जीवन मे लक्ष्य निर्धारित करने की कही बात

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2023, रानीखेत। आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अपने रानीखेत विधानसभा प्रवास पर पहुँची जहाँ सर्वप्रथम उन्होंने प्रातः काल बिनसर महादेव मंदिर पहुँचकर महादेव का रुद्राभिषेक व विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और देश-प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

बिनसर महादेव मंदिर पहुँचकर महादेव का रुद्राभिषेक व पूजा-अर्चना करती मंत्री रेखा आर्य

वहीं वह राजकीय महाविद्यालय पहुँची जहाँ छात्र संघ के पदाधिकारियों द्वारा उनका बाइक रैली निकालकर भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात वह विश्वविद्यालय पहुँची जहाँ कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस दौरान कॉलेज की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की।

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि छात्र संघ और संगठन राजनीति की प्रयोगशाला होते हैं। यहाँ से जो विद्यार्थी आगे निकलते हैं। वही राजनीति में अपना परचम लहराते है। प्रदेश और देश की राजनीति में आज जो भी नेता कद्दावर रूप से सक्रिय हैं। वह कभी न कभी छात्र संगठनों से जुड़े होंगे। मंच से बोलते हुए उन्होंने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व और संगठन की विचारधारा पर भी प्रकाश डाला। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी इस दौरान मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का मंच पर सम्मान किया गया।

Annual-Day_Rekha-Arya
रानीखेत महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सम्बोधित करती मंत्री रेखा आर्य

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अपने जीवन मे हमेशा एक प्रण लेकर आगे बढ़ें, जिस भी क्षेत्र में कार्य करें, लीडर की भूमिका में रहकर कार्य करें। साथ ही उन्होंने समय के महत्व को लेकर कहा कि समय के महत्व को समझना बेहद जरूरी है आज हमारा जो समय निकल गया वह कभी वापस नहीं आयेगा, इसलिए समय का पूरा सदुपयोग करें।

मंत्री रेखा आर्या ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि धामी सरकार ने बहन, बेटियों के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत का क्षेतिज आरक्षण देकर उनका सम्मान किया है। कहा कि बेटियाँ सरकारी नोकरियों की तैयारी करें, जिससे आपको आरक्षण का लाभ मिल सके। कहा कि अगर नीति स्पष्ट हो, नीयत साफ हो और इरादे नेक हो, तो आप अपने मन मुताबिक परिणाम ला सकते हैं।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि आज प्रधानमंत्री ने लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण विधेयक बिल को नई संसद भवन से पारित किया है जिसे नारी शक्ति वंदन नाम दिया गया है जिससे निश्चित ही हमारी मातृशक्ति की भागीदारी इन दोनों सदनों में बढ़ेगी और यह भी समाज का नेतृत्व करेंगी।

इस अवसर पर प्राचार्य पुष्पेश पांडे, जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, संचालनकर्ता प्रोफेसर डॉ. श्रीमती पारुल भारद्वाज, प्रोफेसर खेल विभाग डॉ. सचि शाह, मंडल मंत्री रानीखेत अशोक पंत, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री भरत भूषण सिंह, मंडल अध्यक्ष मजखाली भूपाल परिहार, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, वरिष्ठ कार्यकर्ता दीप पाण्डे, छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल बिष्ट, उपाध्यक्ष यशवर्धन नैनवाल, उपाध्यक्ष सुश्री नताशा बिष्ट, महासचिव राहुल कुमार, उपसचिव नीरज रावत, कोषाध्यक्ष राकेश सिंह रावत सहित कॉलेज प्रबंधन और समस्त छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, आगामी चुनावों को लेकर अभी से तैयारी करने की कही बात

पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करती मंत्री रेखा आर्य

आज अपने रानीखेत प्रवास के दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पार्टी कार्यालय पहुँची जहां पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंत्री रेखा आर्या का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब की यह जिम्मेदारी है कि हमे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना चाहिए ताकि वह भी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।सभी से कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश और प्रदेश विकास की नई गति की और अग्रसर है। आज राज्य में उज्जवला योजना, मुफ्त खाद्यान योजना, हर घर जल हर घर नल, शौचालय, बिजली सहित कई योजनाए राज्य में संचालित हैं, साथ ही देहरादून-दिल्ली फोर लेन हाइवे, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल, ऑल वेदर सड़क मार्ग, मानसखंड-केदारखंड सहित कई महत्वपूर्ण कार्यो पर कार्य चल रहा है,जो कि ऐतिहासिक हैं। कहा कि आज अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक इन सभी योजनाओं को पहुँचाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। साथ ही इस दौरान सभी को आगामी होने वाले चुनावों के लिए अभी से तैयारी करने की बात कही।

इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री कैंट बोर्ड महासंघ ईश्वर सिंह रनवाल, अध्यक्ष फ्लदाकोट पनिराम, महामंत्री बिनसर मंडल सुनील मेहरा, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष गोपाल उप्रेती, जिला कार्यकारिणी सदस्य रानीखेत दीप पांडे, मंडल अध्यक्ष मजखाली भूपाल परिहार, महामंत्री मजखाली बालम सिंह कडायत, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, महामंत्री मजखाली दीपक बोरा, जिला मंत्री अल्मोड़ा दीपक कन्नू शाह, जिला पंचायत सदस्य व पूर्व ब्लॉक प्रमुख धन सिंह रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष  बिशन कनवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मजखाली दिवान सिंह जलाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती जानकी लोहिया, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती बसंती बिष्ट, सदस्य श्रीमती जानकी आर्या, सदस्य श्रीमती बबली बबाड़ी, सदस्य श्रीमती रेखा आर्या, जिला महामंत्री श्रीमती सुनीता सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया रानीखेत में निःशुल्क अंत्योदय रिफिल गैस सिलेंडर का वितरण, कहा – “सरकार खड़ी है गरीबों के साथ”

आज प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने रानीखेत विधानसभा प्रवास के दौरान अंत्योदय परिवारों को मुफ्त गैस रिफिल सिलेंडर कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी ही है जो कहती है वह करती है। आज अगर गरीबों की किसी पार्टी ने फिक्र की है तो वह सिर्फ भाजपा पार्टी है।आज हमारे गरीब तबके के लिए अगर शौचालय, स्वछता, बिजली, हर घर जल नल योजना सहित कई योजनायें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में ही साकार हुईं हैं।

मुफ्त सिलेंडर का वितरण का वितरण करती मंत्री रेखा आर्य

साथ ही उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में देश एवं प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। अगर आज किसी ने गरीबो के हितों के बारे में सोचा है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। हमने जो कहा उसे किया है। आज हमारे गरीब माताओं-बहनों को जिस तरीक़े से पहले धुँए में रहना पड़ता था उसकी चिंता करते उन सभी को धुँआ रहित करने का काम किया है। आज खाद्य विभाग व सरकार की तरफ से हर वर्ष में गरीब परिवारों को साल में 3 गैस निःशुल्क की सुविधा दी जा रही है, जिसे वर्ष 2022 में शुरू किया था। साथ ही इस दौरान महिलाओं को महालक्ष्मी किट का भी वितरण किया गया और मेधावी छात्राओं को सम्मानित भी किया।

महिलाओं को महालक्ष्मी किट का वितरण करती मंत्री रेखा आर्य

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!