Breaking News :
>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील
उत्तराखण्डदेहरादूनसंस्कृति-कलासामाजिक गतिविधियाँ

मातृ-पितृ भक्त श्रवण कुमार नाटक का दृश्य देखकर दर्शक हुए भावुक

श्रवण कुमार नाटक देख दर्शकों के आँखों से निकले आँसू

श्रवण कुमार नाटक के सुंदर मंचन से सभी दर्शकों का मन मोहा एवं श्रवण कुमार के भावनात्मक अभिनय को देखकर दर्शक भावुक नजर आए।

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2023, देहरादून। पर्वतीय रामलीला कमेटी देहरादून की रामलीला के मंच पर पाँचवे दिन केवट दृश्य, सुमंत विलाप, दशरथ विलाप व राम-भरत मिलन के साथ ही पहली बार श्रवण कुमार नाटक का भी मंचन किया गया। श्रवण कुमार नाटक के सुंदर मंचन से सभी दर्शकों का मन मोहा एवं श्रवण कुमार के भावनात्मक अभिनय को देखकर दर्शक भावुक नजर आए।

पर्वतीय रामलीला कमेटी विगत 14 वर्षों से देहरादून में रामलीला का आयोजन कर रही है। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन ललित मोहन जोशी शुरु से ही इस रामलीला में विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाते आए हैं। वह चार साल तक राम की भूमिका में भी नजर आ चुके हैं।

पर्वतीय रामलीला कमेटी के 14 वर्षों के सफर में जब इस वर्ष पहली बार श्रवण कुमार नाटक का मंचन किया गया तो उसमें ललित जोशी श्रवण कुमार का अभिनय करते हुए नजर आए।

जल की तलाश में सरयू के तट पर श्रवण कुमार जब राजा दशरथ के शब्दभेदी बाण से घायल हो जाते हैं, उस दृश्य का अभिनय करते हुए ललित जोशी ने निम्न पंक्तियों को गाते हुए दर्शकों के भाव विभोर किया और कई दर्शकों के आँखों से झलके आँसू :

मैंने जालिम तेरा क्या बिगाड़ा,
तीर सीने में क्यों तूने मारा।
अंधे माता-पिता प्यासे वन में
बैठे आस लगाये मन में।।
 

आज की युवा पीढ़ी को मातृ-पितृ भक्त श्रवण कुमार से सीख लेनी चाहिए।

श्रवण कुमार नाटक के जरिए दिखाया गया कि आज की युवा पीढ़ी को मातृ-पितृ भक्त श्रवण कुमार से सीख लेनी चाहिए। मंचन के दौरान संदीप ढैला ने राजा दशरथ की भूमिका निभाई तो वहीं श्रवण कुमार के पिता के रूप में हरिसुमन सिंह व माता का अभिनय योगेश पपनै ने किया। सीआईएमएस एंड य़ूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी वर्तमान में शिक्षा के क्षेत्र में काम करने के साथ-साथ नशा उन्मूलन को लेकर भी कार्य कर रहे हैं। वह अपने संस्थान में सैंकडों बच्चों को नि:शुल्क उच्च शिक्षा भी प्रदान कर रहे हैं। व्यस्त जीवन शैली के बावजूद भी वह ऐसे अनेकों साामाजिक व धार्मिक आयोजनों में नि:स्वार्थ भाव से प्रतिभाग करते रहे हैं।

पंचम दिन के मंचन के दौरान पर्वतीय रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह बिष्ट, महामंत्री मदन जोशी, मुख्य अतिथि के रूप में अनंत शंकर ताकवाले डीआईजी उत्तराखण्ड पुलिस, ज्वाइंट डायरेक्टर अभियोजन गिरीश चन्द्र पंचोली, केयर कॉलेज के चेयरमैन राजकुमार शर्मा,आरोग्य मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन संदीप केडिया सहित कार्यकारिणी पदाधिकारी व विभिन्न अतिथिगण मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!