Breaking News :
>>पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए>>शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री>>दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान>>यूपी का मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल, टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ>>योगी सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल आपूर्ति के साथ सुगम आवागमन की सुविधा पर भी जोर>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट>>बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा>>जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी>>देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत>>स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी>>विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
स्वास्थ

टाइफाइड में जल्दी ठीक होने के लिए क्या खाना चाहिए? जानिए किन चीजों से करें परहेज

टाइफाइड से रिकवर होने के लिए दवा के साथ-साथ डाइट का भी बहुत ख्याल रखने की जरूरत होती है. टाइफाइड साल्मोनेला टाइफी नामक बैक्टीरिया के कारण होता है. यह एक प्रकार का बैक्टीरियल इंफेक्शन होता है. टाइफाइड फीवर संक्रमित व्यक्ति से एक स्वस्थ व्यक्ति में भी फैल सकता है. इसकी वजह से लोगों को  पेट में दर्द, सूखी खांसी, सिरदर्द, शरीर में दर्द और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

अगर वक्त रहते इस बीमारी का पता चल जाए तो वक्त से पहले रिकवर हो सकते हैं. इसके लिए आपको अपने खानपान का भी विशेष ध्यान रखना होगा. आइए जानते हैं टाइफाइड में जल्दी ठीक होने के लिए क्या खाना चाहिए?  टाइफाइड में क्या परहेज करना चाहिए? या फिर टाइफाइड में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

टाइफाइड में रोटी नहीं खाना चाहिए या नहीं?
डॉक्टर्स के मुताबिक टाइफाइड में रोटी खाने से तबीयत बिगड़ सकती है. क्योंकि टाइफाइड पेट से जुड़ी बीमारी है, जिसमें भारी भोजन करने की सलाह नहीं दी जाती है. खासकर जिनमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, वैसे भोजन से बचने की सलाह दी जाती है. रोटी में फाइबर की मात्रा बहुत होती है और ये पचने में भी भारी होता है।

मसालेदार खाना न खाएं
टाइफाइड फीवर में मसालेदार खाने से परहेज करना  चाहिए. क्योंकि टाइफाइड में डाइजेस्टिव सिस्टम कमजोर हो जाता है. ऐसे में तला-भुना या मसालेदार भोजन खाने से पेट की समस्या और ज्यादा बढ़ जाती हैं. टायफाइड में आसानी से डाइजेस्ट होने वाला भोजन खाएं जैसे खिचड़ी, दलिया, सूप, उबले चावल आदि।

कच्चे फल और सब्जियां न खाएं
टाइफाइड फीवर में कच्चे फल और सब्जियां नहीं खाना चाहिए. लेट्यूस और जामुन जैसे फल जिन्हें छील नहीं सकते हैं उनको खाने से परहेज करें. अगर आप फलों का सेवन करना चाहते हैं तो आप केले, एवोकाडो और संतरे को बेहतर विकल्प के रुप में उपयोग कर सकते हैं।

टाइफाइड में क्या खाना चाहिए?
टाइफाइड में जल्दी रिकवर होने के लिए  कार्बोहाइड्रेट से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने चाहिए. क्योंकि टाइफाइड बुखार के दौरान बॉडी का एनर्जी लेवल खत्म हो जाता है, इसीलिए खाने में दलिया, फ्रूट कस्टर्ड, बॉयल्ड एग, शहद और उबले हुए चावल जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।

टाइफाइड में दूध पी सकते हैं क्या?
टाइफाइड में जल्दी ठीक होने के लिए ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए. फीवर में शरीर में पानी की बहुत कमी हो जाती है, ऐसे में आपको डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अधिक मात्रा में पानी या पेय पदार्थों का सेवन करना बेहद जरूरी होता है. आप पेय पदार्थों में नारियल पानी, नींबू पानी, सूप और फलों के जूस का सेवन कर सकते हैं।

(आर एन एस)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!