Breaking News :
>>ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल>>भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद>>पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित>>पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश>>पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम>>ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी>>गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़>>धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना>>मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना>>महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज>>ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार>>ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच>>कृष्ण भक्ति में सराबोर हुआ श्री सनातन धर्म मंदिर, छठी उत्सव में गूँजे राधे-राधे और हरे कृष्ण के जयकारे>>प्रहरी हिमालय>>लोक भवन में आयोजित हुआ ‘एक प्रयास, नशा मुक्त हो समाज’ कार्यक्रम>>भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
स्वास्थ

स्लीप हाइजीन क्या है? जानिए बेहतर नींद पाने के लिए प्रभावी तरीके

स्लीप हाइजीन उन आदतों के बारे में है, जो अच्छी नींद के लिए अनुकूल मानी जाती हैं।इसे यूं समझ लीजिए कि जिस तरह हम स्वस्थ रहने के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखते हैं, उसी तरह गुणवत्तापूर्ण नींद के लिए अच्छी स्लीप हाइजीन आवश्यक है।स्लीप हाइजीन को व्यवस्थित करने से आपको तेजी से नींद आने, देर तक सोने और जागने पर तरोताजा महसूस करने में मदद मिल सकती है।

सोने और जागने का एक समय निर्धारित कर लें
हर दिन एक ही समय पर बिस्तर पर सोने के जाएं और जागें, यहां तक अपनी छुट्टी वाले दिनों में भी।यह तरीका आपकी सर्कैडियन लय को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है, जिससे आपके लिए सोना और जागना आसान हो जाएगा।बता दें कि सर्कैडियन लय मानव शरीर की आंतरिक घड़ी होती है, जो प्रकाश के संपर्क के आधार पर नींद और जागने के चक्र पर काम करती है।

शरीर को आराम देने वाली गतिविधियां अपनाएं
बेहतर नींद के लिए शरीर से तनाव कम होना चाहिए।इसके लिए अपनी मनपसंद किताब पढ़ सकते हैं या फिर गुनगुने पानी से नहा सकते हैं।सोने से पहले किताबें पढऩा या गुनगुने पानी से नहाना आपके मन को शांत कर सकता है। इन आरामदायक गतिविधियों के जरिए शरीर आराम की स्तिथि में आ जाता है और तनाव कम हो जाता है।साथ ही सोने से पहले इन गतिविधियों से अनिद्रा की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

साफ-सुथरा माहौल बनाए रखें
बेहतर नींद के लिए सोने के मूड में आना जरूरी है। कई लोग सोना तो चाहते हैं, लेकिन उनके मन में बहुत भटकाव होता है।इसकी वजह आस-पास का माहौल भी हो सकता है। सोने के लिए मूड के साथ, कमरे में अंधेरा, शांति और आरामदायक जगह का होना जरूरी है।अच्छी नींद आए इसके लिए कमरे और बिस्तर का साफ-सुथरा होना बहुत जरूरी होता है।यहां जानिए दिन में झपकी लेने के फायदे।

अच्छे तकिये और गद्दे चुनें
अगर आप बेहतर नींद पाना चाहते हैं तो अपने नींद वाले कमरे का माहौल सोने के लिए आरामदायक बनाएं।इसके लिए आप अपने बिस्तर का गद्दा और तकिये मुलायम चुन सकते हैं क्योंकि अगर आपका गद्दा और तकिया चुभने वाला होगा तो वह आपको पूरी रात परेशान करेगा और सोने भी नहीं देगा।यहां जानिए स्लीप एपनिया के जोखिम करने के लिए कुछ आसान और प्रभावी तरीके।

स्क्रीन को कमरे से दूर रखें
अगर सोने वाले कमरे में टीवी, मोबाइल या लैपटॉप जैसे उपकरण होंगे तो आप न जाने कितनी देर तक इन्हीं के इस्तेमाल में लगेंगे और नींद नहीं आएगी।इसलिए अगर आप यह चाहते हैं कि आपको समय से नींद आ जाए तो अपने मोबाइल आदि को बंद करके सो जाएं।वहीं अगर सुबह जल्दी उठना है तो फोन जैसे उपकरण की बजाय अलार्म घड़ी में अलार्म सेट करके सोएं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!