Breaking News :
>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए
स्वास्थ

आई फ्लू क्या है ? जानिए मानसून में इससे बचाव के 5 तरीके

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 1 अगस्त 2023, देहरादून। देश में मानसून में आई फ्लू यानी कंजंक्टिवाइटिस के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। इसे गुलाबी आंख या लाल आँख के रूप में भी जाना जाता है। ऐसे में आँख से जुड़ी इस समस्या से बचाव के लिए लोगों को लगातार सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। आइये आज हेल्थ टिप्स में हम आपको 5 ऐसे तरीके बताते हैं, जिनकी मदद से आई फ्लू के संक्रमण से बचा जा सकता है।

बारिश के मौसम में अधिक होती है आई फ्लू समस्या
आई फ्लू आँखों का संक्रमण है, जिसके कारण आँखों में लालिमा, दर्द और सूजन जैसी परेशानियां होती हैं। यह समस्या बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलती है और यह आमतौर पर गंदगी, धूल-मिट्टी आदि की वजह से होने वाली एलर्जी के कारण होती है।

व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें

आई फ्लू से बचाव के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखना है।इसके लिए नियमित रूप से अपने हाथों को साबुन और पानी से अच्छे से धोएं, खासकर सार्वजनिक वस्तुओं को छूने के बाद, भोजन के समय और शौचालय के इस्तेमाल के बाद।अपने पास हैंड सैनिटाइजर हमेशा साथ में रखें और दूषित सतहों या रेलिंग वगैरह को छूने के तुरंत बाद इसका इस्तेमाल करें।ऐसा करने से आप इसके संक्रमण से बच सकते हैं।

आस-पास साफ-सफाई रखना है जरूरी

किसी भी तरह के संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए साफ-सफाई के टिप्स अपनाना बहुत जरूरी है।अगर आपके आस-पास गंदगी और धूल रहेगी तो इससे आँखों की जलन बढ़ सकती है और आई फ्लू होने की आशंका भी बढ़ जाती है।इससे बचाव के लिए खासतौर पर बारिश के मौसम में नियमित रूप से अपने आस-पास की सतहों और चीजों को एंटी-बैक्टीरियल सॉल्यूशन से अच्छे से साफ करें।

व्यक्तिगत वस्तुओं को साझा करने से बचें

आई फ्लू दूषित व्यक्तिगत वस्तुओं जैसे तौलिया, रूमाल, आँखों के मेकअप और कॉन्टैक्ट लेंस से आसानी से फैल सकता है।मानसून के मौसम में इन वस्तुओं को दूसरों के साथ साझा करने से बचें। कोशिश करें कि आप इन वस्तुओं को अपने परिवार के सदस्यों के साथ भी साझा न करें क्योंकि इससे आई फ्लू का संक्रमण फैल सकता है।इसके अलावा अगर कोई सदस्य बीमार हो गया है तो उसका सामान अलग कर दें और उससे दूरी बनाकर रखें।

सेफ्टी चश्मे का इस्तेमाल करें
मानसून के दौरान भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए, लेकिन किसी कारणवश अगर आपको बाहर जाना पड़ रहा है तो इस दौरान आँखों की सुरक्षा के लिए सेफ्टी चश्मे का इस्तेमाल करें।इसके लिए आप बाहर निकलने से पहले काला चश्मा, सनग्लास या अन्य सेफ्टी चश्मा पहनें।इसकी मदद से आपकी आंखें वायुजनित कणों, धूल-मिट्टी और बैक्टीरिया से बची रहेंगी, जिससे संक्रमण होने का खतरा कम हो जाएगा।

आँखों को छूने या रगड़ने से बचें

ज्यादातर लोग आँखों में चुभन होने, जलन होने या धूल चले जाने पर तुरंत आँख रगड़ने लगते हैं। ऐसा करने से आँखों को नुकसान होता है और इससे संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है।अगर आपको अपना चेहरे धोना है या आँखें साफ करनी है तो हमेशा साफ और फिल्टर्ड पानी का इस्तेमाल करें। साथ ही आँखों को छूने से पहले सुनिश्चित करें कि आपके हाथ अच्छे से साफ हो।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!