Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

योगी के मंत्रिमंडल पर लगी पश्चमी उत्तर प्रदेश की निगाहें

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 मार्च 2022, शुक्रवार, लखनऊ। प्रदेश में लगातार दूसरी बार सत्तासीन होने जा रही भाजपा सरकार में पश्चमी उत्तर प्रदेश के नए चेहरे चमक सकते हैं। पार्टी ने जातीय एवं क्षेत्रीय समीकरण साधने के लिए होमवर्क पूरा कर लिया है। मेरठ से दो चेहरे मंत्रिमंडल में जगह बना सकते हैं। उधर, गुर्जरों को पहले की तुलना में बेहतर भागीदारी की उम्मीद है। ब्रज क्षेत्र के चेहरों को पश्चिम से ज्यादा तवज्जो मिलेगी। अयोध्या की तर्ज पर मथुरा को साधने की राह खुलेगी।

मुख्यमंत्री योगी के मंत्रिमंडल के पुराने चेहरों में जाट राजनीति के बड़े शिल्पकार भूपेंद्र सिंह को दोबारा कैबिनेट में जगह मिल सकती है, जबकि बिजनौर से गुर्जर चेहरा अशोक कटारिया का भी ओहदा बढ़ेगा। गाजियाबाद के अतुल गर्ग, मुजफ्फरनगर के कपिल देव अग्रवाल में फेरबदल के कयास हैं। नोएडा विधायक पंकज सिंह का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। बुलंदशहर के अनिल शर्मा, संजय शर्मा एवं साहिबाबाद के सुनील शर्मा में एक की किस्मत चमक सकती है। जाट चेहरों में केपी मलिक एवं योगेश धामा में से एक चेहरा मंत्रिमंडल में पहुंच सकता है। गुर्जर चेहरा तेजपाल नागर, नंदकिशोर गुर्जर, डा. सोमेंद्र तोमर एवं मुकेश चौधरी में से एक के मंत्री बनने की उम्मीद है। अगर ऐसा हुआ तो टीम योगी में पूरी तरह नए चेहरे होंगे।

देवबंद विधायक कुंवर बृजेश सिंह का नाम भी चर्चा में है। उन्हें बनाकर पार्टी पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के विकल्प के रूप में एक ठाकुर चेहरा प्रोजेक्ट कर सकती है। इधर, एमएलसी एवं प्रदेश महामंत्री मेरठ के अश्विनी त्यागी मंत्री बनने के नजदीक हैं। उन्हें मंत्री बनाकर पार्टी त्यागी एवं भूमिहार कोटे को संतुलित कर सकती है। क्षेत्रीय प्रभारी रहते हुए अश्विनी को ब्रज क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली। उन्हें इसका फायदा मिल सकता है। मेरठ में हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक का मंत्रिमंडल में दावा ज्यादा है, लेकिन अब तक सस्पेंस बना हुआ है, वहीं वैश्य कोटे से कैंट विधायक अमित अग्रवाल भी अहम दावेदार हैं।

2017 में योगी सरकार बनी तब पश्चिम उप्र से सिर्फ अमरोहा के चेतन चौहान को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। बाद में मुरादाबाद के भूपेंद्र चौधरी एवं थाना भवन के सुरेश राणा को भी राज्यमंत्री से कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला। पश्चिम से बलदेव सिंह औलख, बुलंदशहर के अनिल शर्मा, गाजियाबाद के अतुल गर्ग, मुजफ्फरनगर के कपिल देव अग्रवाल व विजय कश्यप, सहारनपुर के डा. धर्म सिंह सैनी मंत्री बने, वहीं अंतिम विस्तार में मेरठ के दिनेश खटीक को भी शामिल किया गया। बाद में चेतन चौहान और विजय कश्यप की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। कुल मिलाकर पश्चिम यूपी से दस मंत्री बनाए गए, जिसमें आठ मंत्री रह गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!