Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा आयोजित किया गया स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम

रिद्धि जैन को ‘द मोंटेसरी हाई स्कूल’ से आईसीएसई बोर्ड में 98% मार्क्स प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया

जस्टिस राजेश टंडन को सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट न्यायाधीशों की एसोशिएशन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर किया गया सम्मानित

रिद्धि जैन को आईसीएसई बोर्ड में 98% मार्क्स प्राप्त करने पर सम्मानित करते हुए

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 12 मई 2024, देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा रिद्धि जैन को द मोंटेसरी हाई स्कूल (The Montessori High School) से आईसीएसई बोर्ड में 98% मार्क्स प्राप्त करने पर और मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक जस्टिस राजेश टंडन को सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट न्यायाधीश की एसोशिएशन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर एक भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय 85-विजय पार्क, पार्क नंबर-3, देहरादून में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में आये हुए सभी महानुभावों ने होनहार बालिका रिद्धि जैन उनकी उपलब्धि के लिए उन्हें शुभ कामनायें प्रेषित कर आशीर्वाद प्रदान किया। वहीं सभी उपस्थित जनों ने जस्टिस राजेश टंडन का स्वागत कर उन्हें बधाई दी।

जस्टिस राजेश टंडन को सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट न्यायाधीशों की एसोशिएशन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर सम्मानित करते हुए

कार्यक्रम की अध्यक्षता मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन ने एवं संचालन संगठन की प्रदेश अध्यक्षा मधु जैन द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जस्टिस राजेश टंडन ने कहा कि “मैं सचिन जैन, मधु जैन एवं उनके पूरे परिवार को बिटिया के स्कूल टॉप करने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनायें देता हूँ। उन्होंने बालिका को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वह निरंतर अपनी पढ़ाई करके सभी ऊँचाइयों को छुए, कामयाबी उसके कदम चूमे।” उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन, प्रदेश अध्यक्षा मधु जैन सहित सभी पदाधिकारी को भी धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होंने मेरा अपने घर बुलाकर मान-सम्मान किया, मैं हमेशा संगठन के साथ खड़ा था, खड़ा हूँ और खड़ा रहूँगा।

इस अवसर पर पदम् श्री डॉक्टर बी.के.एस. संजय ने कहा कि “संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन और प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन दोनों की सामाजिक राजनीतिक एवं धार्मिक कार्यों में बहुत अधिक व्यस्तता के होने के बावजूद भी बिटिया द्वारा आईसीएसई बोर्ड में 98 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप करना, वास्तव में अत्यंत सराहनीय है कि उन्होंने इतनी जिम्मेदारियाँ के बावजूद भी बच्चों की जिम्मेदारियाँ भी बख़ूबी निभाई, जिसका ही प्रतिफल आज हम सबके सामने है। यह लोगों के लिए एक मिसाल है, एक प्रेरणा है। रिद्धि जैन को बहुत-बहुत बधाई और आशीर्वाद।”

रिद्धि जैन को आईसीएसई बोर्ड में 98% मार्क्स प्राप्त करने पर सम्मानित करते हुए

इस मौके पर पिछड़ा आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा एवं आये हुए सभी सम्मानित महानुभावों ने जस्टिस राजेश टंडन को न्यायाधीशों की एसोशिएशन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर पंडित
सुभाष चंद्र सतपति ने आए हुए सभी आगंतुकों की गरिमामय उपस्तिथि के लिए धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया और कहा कि न्यायाधीश राजेश टंडन एवं रिद्धि जैन को बधाई के साथ-साथ, संगठन जिस तरह निरंतर समाज सेवा में सक्रिय है, ऐसी ही सक्रियता हमेशा बनाए रखें।

जस्टिस राजेश टंडन को सम्मानित करते हुए

आज के इस भव्य स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम में श्रीमती शशि जैन. ऋषिका जैन, घनश्याम जोशी, निर्मला जोशी, संजीव चांदना, सुनील जैन, अशोक वर्मा, अरविंद महाजन, मुनेन्द्र स्वरूप जैन, राजकुमार तिवारी, सोनिया रावत, विशम्भर नाथ बजाज, वैष्णवी तिवारी, पूनम मसीह, शशि टंडन, गीता वर्मा, अरुण चावला, मुक्ता वर्मा, सरिता कोहली, सुनील कोहली, धीरज ग्रोवर, एसपी सिंह, अकीर खान आदि लोग मौजूद रहे।

‘मदर्स डे’ पर मातृ-शक्ति का सम्मान

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!