Breaking News :
>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया नंदा की चौकी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण>>11 दिनों में ‘कॉकटेल 2’ का कलेक्शन 84 करोड़ के पार>>हर पात्र मतदाता का नाम सूची में सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय- डॉ0 आशीष चौहान>>व्यय वित्त समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी>>ले. जनरल लखेड़ा का निधन राष्ट्र, भारतीय सेना तथा उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति- गणेश जोशी>>अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी>>सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएं- डॉ. धन सिंह रावत>>मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रभारी सचिव ने परखी आपदा प्रबंधन की तैयारियां>>मुख्यमंत्री धामी ने ₹123.79 करोड़ की 17 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>SIR में 92 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा>>मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत में अत्याधुनिक एम.आर.आई मशीन का किया लोकार्पण>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद मेजर भूपेन्द्र कण्डारी की 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और पिकअप वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत>>शहीद पंकज गुरुंग मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ समापन, कैबिनेट मंत्री ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह>>लोहियाहेड वाटर बाईपास बनेगा खटीमा का नया पर्यटन केंद्र, सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण>>कला को सेवा से जोड़ना ही सच्ची राष्ट्र सेवा- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को जन-जन तक पहुँचाने का किया आह्वान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अस्पताल में भर्ती भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का जाना कुशलक्षेम>>18 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अक्षय कुमार और सैफ अली खान, ‘हैवान’ की रिलीज डेट का हुआ एलान>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
उत्तराखण्ड

मौसम का बदला पैटर्न, सर्दियों पर देखने को मिल रहा पूरा असर 

मैदानी इलाकों में सुबह- शाम लगने लगी हल्की धुंध 

बारिश न होने से तापमान में इजाफा 

देहरादून। मौसम के बदले पैटर्न का असर इस साल की सर्दियों पर भी देखने को मिल रहा है। मानसून विदाई के बाद बारिश न होने और पश्चिमी हवाओं के न चलने से तापमान में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। उत्तराखंड में मंगलवार को छह साल बाद एक बार फिर नवंबर का पारा चढ़ा तो दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

आंकड़ों पर नजर डाले तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 28.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 14.8 डिग्री पर रहा। इससे पहले इस दिन साल 2018 में अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा था।

तापमान में इस तरह की बढ़ोतरी लगभग प्रदेश के सभी जिलों में देखने को मिली। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पोस्ट मानसून की बारिश न होने के चलते सामान्य तापमान में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। यही वजह है कि मैदानी इलाकों में सुबह-शाम धुंध परेशान कर रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 16 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 17 नवंबर के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस बारिश का असर पूरे प्रदेश के तापमान पर देखने को मिलेगा। साथ धुंध से भी राहत मिलेगी।

यह रहा तापमान

स्थान             अधिकतम                 न्यूनतम

देहरादून             28.2                         14.8
पंतनगर              28.5                         15.6
मुक्तेश्वर              20                            7.3
नई टिहरी           9.6                            9.2

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!