Breaking News :
>>सूबे में कलस्टर विद्यालयों के निर्माण की कवायद शुरू>>सहायता राशि में 75 फीसदी होगी सब्सिडी- रेखा आर्या>>कैबिनेट फैसला- जनसंवेदनाओं को सर्वोपरि रखते हुए शराब की बिक्री पर किया जायेगा नियंत्रण>>महिला प्रीमियर लीग 2025- यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला आज>>उपनल कर्मचारियों की आकस्मिक मृत्यु अनुग्रह राशि बढ़ाने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का किया आभार व्यक्त>>आगामी 6 मार्च को भारत-चीन सीमा पर बसे हर्षिल और मुखबा के दौरे पर आ रहे पीएम मोदी, की गई यह खास तैयारी >>अभय देओल की फिल्म ‘रोड’ एक बार फिर से देगी सिनेमाघरों में दस्तक, इस दिन होगी री-रिलीज>>बच्चे ही समाज का सूत, प्रत्येक कक्षा कक्ष में Tv; wi-fi ही नहीं बल्कि डिजिटल Content देना भी है हमारे प्रोजेक्ट उत्कर्ष का लक्ष्य- डीएम>>स्कूलों में स्मार्टफोन ले जाने के मामले में दिशा- निर्देश हुए तय, जानिए क्या नियम किए गए लागू >>क्या आप भी करते हैं इन चीजों को फ्रिज में स्टोर, तो हो जाएं सावधान, नहीं तो सेहत को हो सकता है नुकसान >>माणा हिमस्खलन रेस्क्यू अभियान तीन दिन बाद समाप्त, आठ श्रमिकों की मौत >>शिक्षा मंत्री डॉ रावत ने केंद्रीय मंत्री को एनईपी-2020 के क्रियान्वयन व अन्य योजनाओं की दी जानकारी>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने होली मिलन समारोह में की शिरकत, दीं शुभकामनायें>>पूर्व सैनिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सैनिक कल्याण ने वितरित किए 5 कंप्यूटर सेट>>अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित होंगी उत्तराखंड की प्रगतिशील महिला किसान>>आठ साल की मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार >>होली से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, फूड सेफ्टी विभाग ने जारी की SOP>>फिल्म निर्देशक संदीप रेड्ड वांगा ने फिल्म ‘एनिमल’ में शाहिद कपूर के बजाए रणबीर कपूर को क्यों लिया था, यहां जानिए वजह  >>मुख्यमंत्री धामी ने राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर आपदा प्रबंधन के कार्यों का लिया अपडेट>>सीएम ने कहानी संग्रह ‘भूले बिसरे मतवाले’ का किया विमोचन
उत्तराखण्ड

मौसम का बदला पैटर्न, सर्दियों पर देखने को मिल रहा पूरा असर 

मैदानी इलाकों में सुबह- शाम लगने लगी हल्की धुंध 

बारिश न होने से तापमान में इजाफा 

देहरादून। मौसम के बदले पैटर्न का असर इस साल की सर्दियों पर भी देखने को मिल रहा है। मानसून विदाई के बाद बारिश न होने और पश्चिमी हवाओं के न चलने से तापमान में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। उत्तराखंड में मंगलवार को छह साल बाद एक बार फिर नवंबर का पारा चढ़ा तो दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

आंकड़ों पर नजर डाले तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 28.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 14.8 डिग्री पर रहा। इससे पहले इस दिन साल 2018 में अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा था।

तापमान में इस तरह की बढ़ोतरी लगभग प्रदेश के सभी जिलों में देखने को मिली। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पोस्ट मानसून की बारिश न होने के चलते सामान्य तापमान में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। यही वजह है कि मैदानी इलाकों में सुबह-शाम धुंध परेशान कर रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 16 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 17 नवंबर के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस बारिश का असर पूरे प्रदेश के तापमान पर देखने को मिलेगा। साथ धुंध से भी राहत मिलेगी।

यह रहा तापमान

स्थान             अधिकतम                 न्यूनतम

देहरादून             28.2                         14.8
पंतनगर              28.5                         15.6
मुक्तेश्वर              20                            7.3
नई टिहरी           9.6                            9.2

Loading

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!