Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज बदला, 28 फरवरी के बाद फिर चढ़ेगा पारा

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 फ़रवरी 2023, बुधवार, देहरादून पंजाब से होकर गुजर रहे पश्चिमी विक्षोभ के हल्के प्रभाव और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं ने एक बार फिर उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज बदल दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों तक उत्तर-पश्चिमी हवाओं की सक्रियता के चलते गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी। मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।

25 और 26 फरवरी को एक बार फिर मैदान से लेकर पहाड़ तक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, 28 फरवरी के बाद दक्षिणी-पूर्वी हवाओं के दबाव के चलते एक बार फिर गर्मी का दौर देखने को मिलेगा।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक फरवरी माह में इस साल बेहद कम बारिश हुई है। आंकड़ों पर नजर डाले तो फरवरी माह में जहां 44.7 मिलीमीटर सामान्य बारिश होनी चाहिए थी, वहीं पूरे राज्य में 2.5 मिलीमीटर औसत बारिश हुई है।

मंगलवार को मैदान से लेकर पहाड़ तक पूरे दिन जबरदस्त गर्मी रही

मंगलवार को राजधानी दून समेत जिले के ऊंचाई वाले इलाकों मसूरी, चकराता जैसे इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। वहीं उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी जैसे पर्वतीय जिलों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर देखने को मिला। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को मैदान से लेकर पहाड़ तक पूरे दिन जबरदस्त गर्मी रही। राजधानी दून में जहां अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 13.3 डिग्री तक पहुंच गया जो सामान्य से पांच डिग्री डिग्री अधिक रहा।

इसके अलावा पंतनगर में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री, मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री, टिहरी में अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज किया गया।

मंगलवार को मसूरी में अचानक मौसम का मिजाज बदला

मसूरी में पिछले एक सप्ताह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी। मंगलवार को अचानक मौसम का मिजाज बदला और शहर में घने बादलों के साथ कोहरा छा गया। इससे लोगों को ठंड का एहसास हुआ। शाम तक यही स्थिति रही और फिर रात करीब 8:00 बजे जोरदार बारिश के साथ ओले बरस पड़े। इससे ठंड में इजाफा हो गया और लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़े।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!