Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, देहरादून में जमकर हुई बारिश

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जुलाई 2022, सोमवार, देहरादून उत्तराखंड में सोमवार दोपहर बाद मौसम खराब हुआ और देहरादून में जमकर बारिश हुई। इससे पहले देहरादून सहित अधिकतर इलाकों में सुबह से ही मौसम साफ बना हुआ है और धूप खिली रही। मौसम विभाग ने सोमवार को ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई थी। इस बीच कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में आज कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। हालांकि ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत में कहीं-कहीं तीव्र बौछार पड़ सकती हैं। इसके बाद मंगलवार और बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मध्यम वर्षा हो सकती है।

केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तलसारी गांव के पास खडे दो छोटे वाहनों पर अचानक मलबा एवं पेड़ गिरने से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वाहन स्वामियों का आरोप है कि एनएच ने आलवेदर रोड का कार्य आधा अधूरा छोड़ने से उनके वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

गत शनिवार को हुई वर्षा के चलते रविवार सुबह 10:00 बजे करीब फाटा से दो किलोमीटर दूर तरसाली गांव के रास्ते पर आलवेदर रोड कटिंग में चौड़ी की गई सड़क किनारे खड़ी दो कारें क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि कारों में कोई भी व्यक्ति बैठा नहीं था। इससे पहले, जून माह के अंतिम सप्ताह में भी मलबा गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। वाहन स्वामी केवलानंद थपलियाल व बिशंबर दत्त सेमवाल ने बताया कि आलवेदर रोड कटिंग का कार्य कंपनी ने अधूरा छोड़ दिया गया है। इस स्थान पर सुरक्षा दीवार न लगाने से यहां पर बरसात में चट्टान खिसकने से आज हमारे वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। भविष्य में और व्यक्तियों के वाहन भी क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। उन्होंने एनएच से आलवेदर का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की है।

पिंडरघाटी में लगातार हो रही वर्षा से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। देवाल विकास खंड के चोटिंग व चनियाली गांव में मानमति-चोटिंग-उपथर मोटर मार्ग का मलबा एकाएक बरसाती पानी के साथ गांव की ओर आवासीय क्षेत्रों में घुसने से अफरातफरी मच गई। मलबे के कारण खतरे में आए गांव के 11 परिवारों को प्रशासन ने मिलन केंद्र, प्राथमिक विद्यालय और अन्य सरकारी संस्थानों में रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बना कर शिफ्ट किया। प्रभावितों को टैंट व अन्य सामग्री भी दी गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!