Breaking News :
>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम का मिजाज, चोटियों पर बर्फबारी

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 19 अप्रैल 2023, देहरादून। उत्तराखंड में बुधवार को मौसम ने करवट बदली। मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलीं। मौसम में परिवर्तन होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। गंगोत्री धाम की पहाड़ियों और गौमुख के आस-पास के क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। वहीं, निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई। यमुना घाटी में भी हल्की बारिश हुई। 

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, हल्की बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने के अलावा कुछ जगहों पर अवशेष जमा होने के चलते सड़क अवरोध होने की संभावना भी जताई है।

मौसम विभाग की ओर से 18 से 21 अप्रैल 2023 तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया गया है। तेज बारिश और ओलावृष्टि से वृक्षारोपण, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। इसके साथ ही विभाग ने खुले स्थानों पर वाहन व मवेशियों को न रखने की हिदायत दी है। तेज ओलावृष्टि से वाहन व मवेशी को नुकसान होने की संभावना है।

बृहस्पतिवार को दून समेत 5 जिलों में तेज बौछार के साथ भारी बारिश होने की संभावना

देहरादून समेत 5 जिलों में बृहस्पतिवार को तेज बौछार के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी और टिहरी जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि इसके ठीक एक दिन यानी 21 अप्रैल 2023 को प्रदेश भर के कुछ जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!