Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
देश

‘2075 तक अमेरिका को पछाड़ देंगे हम, तेजी से आगे बढ़ रही भारत की अर्थव्यवस्था’- पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आर्थिक उन्नति और बुनियादी ढांचे के प्रोजेक्ट्स के साथ भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि देश 2075 तक अमेरिका को पछाड़कर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आर्थिक मोर्चे पर देश तेजी से तरक्की कर रहा है, भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है. मुझे पूरा यकीन है कि साल 2075 तक भारत अमेरिका को पीछे छोड़कर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा.

पिछले 3-4 सालों में 8 करोड़ नए रोजगार अवसर पैदा हुए
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने नमो एप पर भारत की उपलब्धियों को साझा किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि पिछले 3-4 सालों में देश में 8 करोड़ नए रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं. देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार बढ़ रहा है, 5 जुलाई को यह 657.16 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. इसके अलावा भारत का यूपीआई भुगतान सिस्टम अब कतर में भी शुरू हो गया है. वहां की नेशनल बैंक के साथ मिलकर क्यूआर कोड आधारित यूपीआई सेवा शुरू की गई है. भारत से साइकिलों का निर्यात बढ़ रहा है. यूरोप, मोजाम्बिक और चाड जैसे देशों से साइकिलों के ऑर्डर मिल रहे हैं.

देश में डिजिटल पेमेंट का चलन भी तेजी से बढ़ रहा
प्रधानमंत्री ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में बढ़ोतरी के लिए देश की सुरक्षा के लिए निगरानी प्रणाली पर खर्च बढ़ रहा है. इस क्षेत्र का मूल्य वर्तमान में 4.3 बिलियन डॉलर है, जो साल 2029 तक बढ़कर 15 बिलियन डॉलर से अधिक हो जाएगा. देश में डिजिटल पेमेंट का चलन तेजी से बढ़ रहा है. साल 2030 तक यह दोगुना होकर 7 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है. भारत ने रक्षा क्षेत्र में भी मजबूती हासिल की है और विस्फोटक पदार्थों के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति की है. ‘एसईबीईएक्स-2’ नामक विस्फोटक टीएनटी से दोगुने से अधिक शक्तिशाली हैं.

9 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ जाएगा देश का खाद्य बाजार
उन्होंने ये भी बताया कि दिल्ली के रायसीना हिल पर बन रहे संग्रहालय का आकार पेरिस के लूवर संग्रहालय से दोगुना होगा. यह संग्रहालय अगले साल यानि 2025 तक यह बनकर तैयार हो जाएगा. इसके अलावा देश का खाद्य बाजार तेजी से बढ़ रहा है, साल 2030 तक यह 5.5 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 9 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है. पीएम मोदी ने सूर्य मिशन की सफलता के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि भारत के सूर्य मिशन ‘आदित्य-एल1’ ने सूर्य-पृथ्वी एल1 बिंदु के चारों ओर अपनी पहली प्रभामंडल कक्षा पूरी की.

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!