Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक>>55 साल, 5000 मैच और अनगिनत रिकॉर्ड… जानिए कैसे बदलता गया पुरुष वनडे क्रिकेट का रोमांच>>स्वच्छ एवं सुंदर शहर के लिए जनसहभागिता जरूरी- डीएम>>बार-बार फूल रही है सांस तो न करें नजरअंदाज, दिल से लेकर फेफड़ों तक इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>कपकोट में खीर गंगा नदी से 49 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद>>ओटीटी पर दस्तक देने जा रही कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, इस दिन होगी स्ट्रीम>>मुख्यमंत्री ने पेंशन लाभार्थियों को कुल ₹ 146 करोड़ 32 लाख की पेंशन राशि का किया भुगतान>>स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने की समीक्षा बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय (Sports University ) गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन>>उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण>>देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत>>बालों को लंबा, घना और चमकदार बनाना है? रोजाना खाएं ये पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स>>तांबा-एल्युमीनियम की कीमतों में आई उछाल, घरेलू उपकरणों और EV की कीमतें बढ़ने के आसार>>महिला टी20 एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एक हफ्ते में पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा>>उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी>>उत्तराखंड में ड्रग्स के खिलाफ सख्ती बढ़ेगी, मुख्य सचिव ने NCORD बैठक में दिए कड़े निर्देश>>पर्यटन मंत्री ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में प्रतिभाग>>चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाएं जल्द होंगी शुरू
उत्तराखण्ड

पूर्व सीएम निशंक और हरीश रावत के बीच चल रही ट्विटर पर जंग

हरिद्वार। हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा-कांग्रेस ने भले ही अपने प्रत्याशियों की घोषणा न की हो, लेकिन दोनों ही पार्टियों के संभावित उम्मीदवारों पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक और हरीश रावत के बीच सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने नेता को लेकर जंग छिड़ गई है। हालांकि दोनों ही चुनाव आयोग की गाइड लाइन के मुताबिक, एक-दूसरे पर कमेंट करने या फिर चुनाव प्रचार से बच रहे हैं, लेकिन अपने-अपने नेता के बयान को लेकर दोनों एक-दूसरे को जवाब देने में भी कोई कोर-कसर बाकी नहीं रख रहे।

खास बात यह कि दोनों ही ज्यादातर अपने नेताओं की ही बात को ही आगे बढ़ा रहे है। निशंक के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कोई पोस्ट डालते ही हरीश रावत के अकाउंट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान-भाषण की कोई न कोई पोस्ट तुरंत ही हाजिर हो जाती है। कुछ ऐसा ही हाल निशंक टीम का भी है। निशंक ने मोदी के प्रचार में स्टार क्रिकेटर रहे विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के शामिल होने को लेकर ‘ईच वन, खींच वन’ का ट्विट किया तो इसके जवाब में हरीश रावत का ट्विट आया कि देश में बदलाव के प्रतीक माननीय राहुल गांधी।

वे यहीं नहीं रुके उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़ने मरोड़ने में माहिर है भाजपा। कहा, नेहरू जी ने कभी ये नहीं कहा कि भारत को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य न बनाया जाए, उसके स्थान पर चीन को बना दिया जाए। उन्होंने यह भी ट्विट किया कि यह अजीब प्रथा है जो सत्ता में है, वही राष्ट्रवादी है और जो विपक्ष में हैं, अपना धर्म निभा रहे हैं, वो राष्ट्रद्रोही हैं।

बदले में निशंक ने गुजरात भाजपा का रि-ट्विट किया कि बालाकोट पर एयरफोर्स की कार्रवाई के बाद जब पूरे देश को गर्व होना चाहिए, दुर्भाग्य है कि जो लोग मोदी विरोधी हैं, वो तब देश के साथ खड़ा होने की बजाए पाकिस्तान का हथियार बन गए, पाकिस्तान की भाषा बोलने लगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!