Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

भारत के साथ मजबूत रक्षा संबंध चाहता है अमेरिका

भारत के साथ मजबूत रक्षा संबंध चाहता है अमेरिका: एस्परएस्पर ने कहा कि भारत से रक्षा संबंध मजबूत करने के लिए ट्रंप प्रशासन टू प्लस टू वार्ता की तरह दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय वार्ता जारी रखेगा।

अमेरिकी रक्षा मंत्री नामित किए गए मार्क टी एस्पर ने कहा है कि वह भारत के साथ सामरिक सहयोग मजबूत करना चाहते हैं। अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट की एक समिति के समक्ष मंगलवार को उन्होंने कहा, ‘अगर मैं रक्षा मंत्री बन जाता हूं तो भारत के साथ सामरिक सहयोग को मजबूत करना मेरी प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही भारतीय सेना के साथ मजबूत रक्षा सहयोग बढ़ाने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे।’

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एस्पर को रक्षा मंत्री नामित किया है। सीनेट को ही उनके नाम पर मुहर लगानी है। दिसंबर में तत्कालीन रक्षा मंत्री जिम मैटिस के इस्तीफे के बाद से रक्षा मंत्री पद पर स्थायी नियुक्ति नहीं हो पाई है।

सशस्त्र सेवा से जुड़े मामलों की समिति के समक्ष अपनी बात रखते हुए एस्पर ने कहा कि भारत से रक्षा संबंध मजबूत करने के लिए ट्रंप प्रशासन टू प्लस टू वार्ता की तरह दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय वार्ता जारी रखेगा। इसके अलावा भारत और अमेरिका के बीच सैन्य अभ्यास, सह-विकास के अवसर और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!