Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

वजन की चिंता किए बिना मिठाइयों का आनंद लेना चाहते हैं ? तो अपनायें ये 5 तरीके

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 सितम्बर 2023, रविवार, देहरादून। त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है और कजरी तीज, हरतालिका तीज, कृष्ण जन्माष्टमी, गणेशोत्सव और अनंत चतुर्दशी जैसे कई त्योहार सितंबर में आने वाले हैं। ऐसे में घर में तरह-तरह की मिठाइयां होना तो लाजमी है, लेकिन क्या आप उनका सेवन वजन बढऩे के डर से नहीं कर पाते हैं? चलिए फिर आज हम आपको 5 प्रभावी तरीके बताते हैं, जिन्हें आजमाकर आप वजन की चिंता किए बिना मिठाइयों का आनंद ले सकते हैं।

नियमित रूप से करें वर्कआउट
त्योहारों के दौरान खुद के लिए समय निकालना एक कठिन काम हो सकता है, लेकिन इस दौरान खुद को फिट रखने और वजन बढऩे की समस्या से बचने के लिए आपको नियमित रूप से एक्सरसाइज करना सुनिश्चित करना होगा।अगर आप जिम जाने में असमर्थ हैं तो आप अपने घर पर कसरत कर सकते हैं और अतिरिक्त कैलोरी को बर्न कर सकते हैं।नियमित वर्कआउट आपको फिट रखने के साथ कई बीमारियों से भी बचाता है।

मात्रा को कम करें
जब भी आपको काजू कतली और गुलाब जामुन जैसी मिठाइयां खाने का मन करें तो उनके हिस्से को कम करें। उदाहरण के लिए मिठाई को बहुत बार खाने की बजाय उसका केवल एक टुकड़ा खाएं। इस तरह आप संतुलित दृष्टिकोण बनाए रखते हुए मिठाई का आनंद ले सकते हैं।ऐसे मिठाई के हिस्से को नियंत्रित करके आप ज्यादा कैलोरी लेने से बच सकते हैं। यह अपनी फिटनेस और स्वास्थ्य लक्ष्यों के प्रति सचेत रहने का एक स्मार्ट तरीका है।

कम कैलोरी वाली मिठाइयां चुनें
बहुत अधिक चीनी और वसा वाले खाद्य पदार्थों से बचें और ऐसे विकल्प चुनें, जिनमें कम कैलोरी हो।वैसे फल वाली मिठाइयां पोषण और स्वाद को एक साथ जोड़ती हैं। उदाहरण के लिए ताजे फलों की चाट बनाकर खाएं। यह आवश्यक पोषक तत्वों के साथ-साथ एक प्राकृतिक मिठास प्रदान करती है, जो शरीर के लिए लाभदायक है। आप चाहें तो पारंपरिक मिठाइयों के कम चीनी या चीनी मुक्त संस्करणों को भी चुन सकते हैं।

भूख लगने पर मिठाइयों की जगह खाएं स्वास्थ्यवर्धक स्नैक्स
अगर आपको दोपहर के खाने से पहले ही भूख लग जाए तो आप मिठाइयों की ओर बढऩे की जगह स्वास्थ्यवर्धक स्नैक्स को खा सकते हैं।आप पोहे के साथ चकली या नमकीन खा सकते हैं या फिर सूखे मेवे भी खा सकते हैं। इससे आपके शरीर को विटामिन- डी और कैल्शियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व मिलेगें और वजन नियंत्रित रखना भी आसान हो सकता है।यहां जानिए हल्की-फुल्की भूख को शांत करने वाले स्नैक्स।

खुद को रखें अच्छी तरह से हाइड्रेट
त्योहारों के दौरान घर में कई तरह की मिठाइयां होती हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचाने वाली वसा में इजाफा करती हैं। इससे आपको बढ़ते वजन का शिकार होना पड़ सकता है।इसका कारण है कि अधिकांश समय आपका शरीर केवल मिठाइयों के सेवन के लिए उकसाता है, इसलिए उस दौरान मिठाइयों की बजाय पानी पीएं।पानी आपका पेट भरेगा और आपकी भूख लगने की इच्छा को भी नियंत्रित करेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!