Breaking News :
>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा>>‘जन नायकन’ की OTT रिलीज डेट तय, 21 अगस्त से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम>>सोमेश्वर के धौलाघाट में श्रम विभाग का विशाल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित>>पीपलकोटी टनल हादसा: लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 10>>कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार>>सीओ नीरज-निहारिका सेमवाल की मुसीबतें बढ़ी>>अजमेरी बाजार में कई दुकानों लगी भीषण आग, करीब 20 मिनट बाद पहुंची दमकल टीम>>SDRF ने बीन नदी में फंसे दो यात्रियों और जंगल में फंसे छह छात्रों को सकुशल निकाला>>मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम की अहम बैठक>>सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी>>आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या>>विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम
उत्तराखण्डक्राइम

मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पिता का आरोप : ‘अभी तक नहीं की गई कोई कार्रवाई’ 

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 सितम्बर 2023, रविवार, रुद्रप्रयाग। जिले के एक गांव में मानसिक रूप से कमजोर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता ने ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों के खिलाफ राजस्व पुलिस को तहरीर दी है। राजस्व विभाग ने मामला रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया है। बताया जा रहा है कि 23 अगस्त को युवती गाय चराने के लिए जंगल गई हुई थी। वहां ग्राम प्रधान के साथ एक स्थानीय और एक नेपाली व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म किया। युवती ने घर पहुंचकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी। 25 अगस्त को पीड़िता के पिता ने राजस्व उप निरीक्षक चौकी में ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी।

राजस्व उप निरीक्षक नरेंद्र रावत ने बताया कि डीएम के आदेश पर केस को रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया है। वहीं, पीड़िता के पिता का कहना है कि घटना को एक सप्ताह से अधिक समय हो गया है, लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।

पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया कि आईपीसी की धारा 376 में एक मामला उन्हें शुक्रवार को मिला है। तहरीर में ग्राम प्रधान को भी नामजद किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। राजस्व उप निरीक्षक से जानकारी ली जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!