Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

बारिश का इंतजार कर रहे दिल्ली

बारिश का इंतजार कर रहे दिल्ली-NCR के लोगों की मुसीबत बढ़ी, जानें- कब मिलेगी राहत

अगले दो से तीन दिन भी बिना बारिश के ही निकलने की संभावना है जिससे गर्मी भी बढ़ेगी। 16 से 19 जुलाई तक बारिश की संभावना बन रही है। लेकिन इस बार भी बारिश के हल्के रहने की संभावना है।

नई दिल्ली, Monsoon update 2019: मानसून में झमाझम बारिश का इंतजार बढ़ने के बीच उमस में भी इजाफा हो गया है। दिल्ली के साथ एनसीआर के इलाकों गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, बल्लभगढ़, गाजियाबाद, नोएडा में उमस से लोगों का बुरा हाल हो गया है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आगामी एक सप्ताह तक ऐसा ही माहौल रहने की संभावना है।

दरअसल, दिल्ली में बारिश का दौर रुकते ही उमस बढ़ गई है और गर्मी भी फिर से तेवर दिखाने लगी है। बारिश रुकने की वजह से अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर चल रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिन भी बिना बारिश के ही निकलने की संभावना है, जिससे गर्मी भी बढ़ेगी। हालांकि 16 से 19 जुलाई तक बारिश की संभावना बन रही है। लेकिन इस बार भी बारिश के हल्के रहने की संभावना है।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 49 से 84 फीसद दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 और 31 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

स्काईमेट वेदर के मुताबिक मानसून का पहला सप्ताह खत्म हो चुका है और अगले तीन-चार दिनों तक बारिश की संभावना भी नहीं है। इस समय एक सीजनल ट्रफ रेखा दिल्ली के उत्तरी भागों में मौजूद है। यह धीरे-धीरे यह हिमालय के तराई वाले इलाकों की ओर बढ़ रही है।

बताया जा रहा है कि 15 जुलाई के आसपास सीजनल ट्रफ रेखा दक्षिणी दिशा की ओर आगे बढ़ेगी जिससे दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव आएगा। दिल्ली-एनसीआर में 16 जुलाई के तक बारिश की उम्मीद है। साथ ही बारिश की तीव्रता में बढ़ोतरी के आसार हैं और इस दौरान दिल्ली के तकरीबन सभी हिस्सों में मध्यम बारिश की संभावना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!