Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
दिल्लीदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

25 मई को छठवें चरण के 7 राज्यों में 58 लोकसभा सीटों पर होंगे मतदान, आज से थम जाएगा चुनाव के लिए प्रचार

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 23 मई 2024, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के 6वें चरण पर मतदान 25 मई को होने हैं. इसके चलते गुरुवार (23 मई) को शाम 5 बजे से चुनावी शोर थम जाएगा. बता दें कि 25 मई को 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिलाकर कुल 58 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. चुनाव के इस चरण में कुल 889 उम्मीदवार अपनी किस्मत को चुनावी रण मेंआजमाएंगे. इसमें 3 पूर्व मुख्यमंत्री और 3 केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं. सबसे ज्यादा प्रत्याशी (223) हरियाणा से खड़े हैं तो वहीं सबसे कम जम्मू कश्मीर से जहां कुल 20 उम्मीदवार हैं.

जिन 7 राज्यों में छठवें चरण में चुनाव होने हैं वे राज्य हैं: उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड

1. उत्तर प्रदेश– 25मई को 15 सीटों पर चुनाव होने हैं. ये सीटें हैं सुल्तानपुर, श्रावस्ती, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, डुमरियागंज, बस्ती, अम्बेडकरनगर, संतकबीरनगर, जौनपुर, भदोही, लालगंज, मछलीशहर और आजमगढ़ और बलरामपुर की गैंसड़ी सीट. कुल मिलाकर 162 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं.

2. बिहार– छठवें चरण में बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्व चंपारण, वाल्मीकिनगर, शिवहर, सिवान, वैशाली, महाराजगंज और गोपालगंज में वोटिंग होनी है. यहां कुल प्रत्याशी 86 हैं.

3. जम्मू कश्मीर– यहां अनंतनाग-राजौरी सीट पर तीसरे चरण होने थे, लेकिन मौसम ठीक न होने के चलते इसका चुनाव अब छठवें चरण में संपन्न होंगे.

4. हरियाणा– हरियाणा की सभी सीटों पर एक साथ चुनाव हो जाएंगे जो कि 25 मई को है. हिसार, करनाल, अंबाला, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, सिरसा, रोहतक, गुड़गांव, भिवानी-महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद लोकसभा सीटों पर मतदान होने हैं और कुल 223 प्रत्याशी हरियाणा से उतरे हैं.

5. ओड़िशा– यहां कुल 64 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं. इनमें शामिल हैं क्योंझार, संबलपुर, कटक, ढेंकानाल, पुरी, भुवनेश्वर.

6. पश्चिम बंगाल– बंगाल में कुल 8 सीटों पर 25 मई को वोटिंग होगी. ये सीटें हैं घाटल, तामलुक, कांथी, पुरुलिया, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, बंकुरा, बिशनुपुर. कुल 79 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाने को तैयार हैं.

7. झारखंड– रांची, गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर लोकसभा साटों पर चुनाव होंगे और कुल 93 प्रत्याशी खड़े हैं.

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!