Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
ताज़ा खबरेंदेश

राजस्थान के जोधपुर में फिर हुआ बवाल, झंडा फहराने को लेकर हुई हिंसा, 4 पुलिसकर्मियों समेत कई घायल

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 मई 2022, मंगलवार, जोधपुर। राजस्‍थान के जोधपुर में सोमवार रात दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। ये झगड़ा जालोरी गेट चौक के बालमुकंद बिस्सा सर्कल में भगवा झंडा फहराए जाने के स्थान पर इस्लामिक चिन्ह के झंडे के साथ संघर्ष शुरू हुआ। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि आधी रात को जमकर पथराव हुआ। वहीं, इस पथराव में कई लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बीच-बचाव किया, लेकिन भीड़ बेकाबू हो चुकी थी, इसलिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

जोधपुर के पुलिस आयुक्‍त नवज्योति गोगोई का बयान : स्थिति नियंत्रण में है

झंडा लगाने की घटना पर जोधपुर के पुलिस आयुक्‍त नवज्योति गोगोई का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। फ्लैग मार्च निकाला जाएगा। कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कर्मियों को मामूली चोटें आई हैं। हम इसकी जाँच कर रहे हैं।

तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए इंटरनेट सेवाएं ठप

जोधपुर जिला प्रशन ने तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए घटना के बाद एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। बता दें कि जोधपुर में रात 1 बजे से इंटरनेट सेवाएं ठप हैं। जोधपुर के संभागीय आयुक्त हिमांशु गुप्ता की ओर से जारी आदेश में पूरे जोधपुर जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। वहीं आज ईद भी है और इससे पहले इस तरह के बवाल से प्रशासन के पसीने छूट चुके हैं।

भीड़ को तितर-बितर करने में जुटी पुलिस पर भी किया गया पथराव

हिंसक झड़प के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने में जुटी पुलिस पर भी पथराव किया गया। जिसमें चार पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए, इनमें दो एसएचओ और एक कांस्‍टेबल है। वही घटना की जानकारी जुटा रहे चार मीडियाकर्मियों के भी घायल होने की सूचना है। घ्‍ज्ञटना के बाद से ही शहर का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। ईद को देखते हुए भारी संख्‍या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने ईद के त्‍योहार को सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है। बता दें कि झगड़ा उस समय हुआ जब जोधपुर के जालोरी गेट सर्कल पर कुछ लोगों ने परशुराम जयंती के मद्देनजर भगवा झंडा लगा दिया था और दूसरे पक्ष के लोगों ने झंडा हटाकर इस्लामी प्रतीक वाला झंडा लगा दिया जिसके बाद यह सारा विवाद खड़ा हो गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!