Breaking News :
>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
देश

नागरिकता कानून पर हिंसा से दिल्ली में मेट्रो सेवा प्रभावित, 15 स्टेशन रहे बंद

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को भी कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस के कहने पर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) ने 15 मेट्रो स्टेशनों पर आवागमन बंद कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, इन सातों मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं, यहां पर ट्रेनें भी नहीं रुक रही हैं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया है कि इन स्टेशनों पर मेट्रो ट्रेन नहीं रुकेंगी।

इससे पहले दो दिन पहले मंगलवार को भी नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर उत्तर-पूर्व दिल्ली के 7 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए थे।

इससे पहले दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने रेड लाइन रूट पर वेलकम, जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो स्टेशनों को बंद दिया था।

ये स्टेशन हैं बंद
  1. जसोला (Jasola Vihar)
  2. जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia)
  3. लोक कल्याण मार्ग (Lok Kalyan Marg)
  4. उद्योग भवन (Udyog Bhawan)
  5. आइटीओ (ITO)
  6. प्रगति मैदान (Pragati Maidan)
  7. खान मार्केट (Khan Market)
  8. शाहीन बाग (Shaheen Bagh )
  9. मनीरका (Munirka)
  10. लाल किला (Lal Quila)
  11. जामा मस्जिद (Jama Masjid)
  12. चांदनी चौक (Chandni Chowk)
  13. विश्वविद्यालय Vishwavidyalaya)
  14. पटेल चौक (Patel Chowk)
  15. केंद्रीय सचिवालय (Central Secretariat)

सीएए, एनआरसी के समर्थन में निकाला पैदल मार्च

इससे पहले सीएए व एनआरसी के समर्थन में बुधवार शाम सराय जुलैना में लोगों ने पैदल मार्च निकाला। एसडीएमसी स्टैंडिंग कमेटी के डिप्टी चेयरमैन व श्रीनिवासपुरी के निगम पार्षद राजपाल सिंह ने मार्च का नेतृत्व किया। इस दौरान मार्च में काफी संख्या में स्थानीय निवासी, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। राजपाल सिंह के नेतृत्व में बुधवार शाम पांच बजे काफी संख्या में लोग सराय जुलैना चौराहे पर एकत्रित हुए। इसके बाद चौराहे से पैदल मार्च निकालते हुए लोग एनएफसी थाने पहुंचे। इस दौरान सीएए व एनआरसी के समर्थन में नारेबाजी भी की गई। इसके अलावा उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

राजपाल सिंह ने बताया कि न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (एनएफसी) हिंसा के बाद भाजपा व दिल्ली पुलिस के खिलाफ गलत बयानबाजी करने के मामले में दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व ओखला विधायक अमानतुल्लाह के खिलाफ एनएफसी थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!