Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

पश्चिम बंगाल में मतदान के बीच हुई हिंसा, हुगली में भाजपा समर्थक की पत्‍नी की पीट-पीटकर कर दी हत्या

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 अप्रैल 2021, मंगलवार, कोलकाता। बंगाल के हुगली जिले में मतदान शुरू होने से कुछ घंटे पहले एक भाजपा समर्थक की पत्नी की कथित रूप से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना राजनीतिक रूप से संवेदनशील जिले के गोघाट इलाके में सोमवार रात करीब 11 बजे घटी। उन्होंने बताया कि माधवी अदक उस वक्त घायल हो गई जब कुछ लोग उनके घर में घुस आए और उनके पति पर हमला करने लगे। अदक के परिवार ने आरोप लगाया कि घटना के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ है। हालांकि सत्तारूढ़ पार्टी ने इन आरोपों से इन्कार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘महिला ने हमलावरों को रोकने का प्रयास किया। इसके बाद हमलावरों ने महिला की पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए।’’ भाजपा ने घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि जांच जारी है और घटना में शामिल लोगों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना से इलाके में रोष का माहौल है।

हावड़ा जिले के बगनान में तृणमूल के कैंप ऑफिस में तोड़फोड़ की खबर है। आरोप भाजपा पर लगा है। इसी तरह दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग में भाजपा कार्यकर्ता के घर में घुसकर उसकी पिटाई का मामला सामने आया है। हुगली जिले के जंगीपाड़ा के डी एम हाई स्कूल में बने बूथ में राज्य पुलिस के कर्मियों को देखे जाने पर भाजपा प्रत्याशी देवजीत सरकार ने उन्हें बाहर निकाला। उन्होंने चुनाव आयोग से भी इसकी शिकायत की है। उलबेरिया में तृणमूल नेता के घर में ईवीएम व वीवीपैट पाया गया है। बारुईपुर पूर्व के सातगाछी इलाके में मतदाताओं को मारने-पीटने और डराने-धमकाने का आरोप तृणमूल पर लगा है। तृणमूल की तरफ से इस पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

मगराहाट पश्चिम विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस और आइएसएफ के प्रत्याशियों में एक बूथ के बाहर जमकर बहस हुई। तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी और राज्य के मंत्री गियासुद्दीन मोल्ला और आइएसएफ के मइदुल इस्लाम में यह वाकयुद्ध छिड़ा। मइदुल ने मोल्ला पर उन्हें डराने-धमकाने का आरोप लगाया है जबकि मोल्ला का कहना है कि मइदुल शांतिपूर्ण तरीके से मतदान में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में मंगलवार सुबह 7 बजे से ही तीसरे चरण का मतदान जारी है। आज  हावड़ा, हुगली, दक्षिण 24 परगना और डायमंड हार्बर की 31 सीटों पर वोट डालें जा रहें हैं इन सीटों पर 205 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य में दो चरणों में 60 सीटों पर मतदान हो चुका है। राज्य विधानसभा की 294 सीटों के लिए आठ चरणों में चुनाव हो रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!