Breaking News :
>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखण्ड

विकासनगर: भाजपा ने सीएए के समर्थन में निकाली रैली

विकास नगर में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा ने रैली निकाली। रैली में क्षेत्र के तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं ने कानून के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा सीएए के नाम पर राजनीति करने से कांग्रेस को बाज आना चाहिए।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाजपा ने विकासनगर में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली निकाली। लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा सीएए में किसी भारतीय के विरुद्ध किसी प्रकार के कड़े कदम उठाने की कोई व्यवस्था नहीं है। कानून को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार दुष्प्रचार करके देश का माहौल खराब कर रही है।

उन्होंने नानकमता गुरुद्वारे की हाल की घटना का जिक्र करते हुए कहा आसपास के कई देशों में अल्पसंख्यक के तौर पर रहने वाले सिख, इसाई व हिंदू धर्म के लोगों पर अत्याचार किए जाने की घटनाएं आमतौर पर सुनने को मिलती रहती हैं। ऐसे में कानून के माध्यम से पीडि़त लोगों की मदद की जा सकेगी।

उन्होंने कहा कांग्रेस जानबूझकर कानून का भ्रामक प्रचार करके राजनीतिक लाभ उठाने का कार्य कर रही है। ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह बिटटु ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से किसी का अहित होने वाला नहीं है, लेकिन विपक्षी भ्रमित करने का काम कर रहे हैं।

रैली में पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुंवाठा, धनदेश उनियाल, सूरत सिंह, प्रेमचंद जैन, अरुण मित्तल, पंकज शर्मा आदि शामिल रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जन जागरण

सेलाकुई क्षेत्र के ग्राम सभा अटकफार्म में सुद्धोवाला मंडल अध्यक्ष सुखदेव फरस्वाण के नेतृत्व में जन जागरण अभियान चलाया गया। नागरिकता संशोधन विधेयक की जानकारी देने के लिए चलाए गए अभियान में कार्यकर्ताओं ने कानून को लेकर विपक्षी दलों पर भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कानून को समझने व जानने की आवश्यकता पर जोर दिया।

मंडल अध्यक्ष ने ग्रामीणों से कानून का समर्थन करने की अपील भी की। अभियान में ताराचंद, हरीश चौहान, भूपेंद्र नेगी, नत्थी रावत, महावीर नेगी, तीर्थ ङ्क्षसह चौहान, संजय रावत, राम ङ्क्षसह कमल मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!