Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

विधायक संजीव आर्य एवं अन्य क्षेत्रीय जनों द्वारा शहीद दीवान सिंह बिष्ट को उनकी 75वीं पुण्य-तिथि पर अर्पित की गई भावभीनी श्रद्धांजलि

[box type=”shadow” ]

  • शहीदों के सपनों को साकार करना सभी का दायित्व है : विधायक संजीव आर्य
  • देश के लिए सब कुछ न्यौछावर करने वाले एवं प्राणों की आहूति देने वाले देश के अमर शहीद दीवान सिंह बिष्ट से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए : ब्लाक प्रमुख रवि कन्याल
  • कढ़े संघर्ष व त्याग एवं बलिदान के बल पर देश को आजादी मिली है, इस आजादी को अक्षुण बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को देशहित में आपसी भेदभाव भुलाकर एकजुटता से कार्य करना होगा : उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग पीसी गोरखा[/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 23 अगस्त 2020, रामनगर (सूचना)। शहीद दीवान सिंह बिष्ट की 75वीं पुण्य तिथि पर दीवान सिंह बिष्ट राजकीय इण्टर काॅलेज डोनपरेवा में आयोजित सभा में क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य, ब्लाक प्रमुख रवि कन्याल, अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पीसी गोरखा सहित क्षेत्रीय जनता ने शहीद बिष्ट की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ ही दो मिनट का मौन धारण कर देश के अमर शहीदों को नमन किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री संजीव आर्य ने शहीद बिष्ट को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश के अमर शहीदों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा, यही देश के अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्री संजीव आर्य ने कहा कि शहीदों के सपनों को साकार करना सभी का दायित्व है। प्रत्येक नागरिक को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ईमानदारी, कत्र्वयनिष्ठा, एवं पूरी तन्मयता से कार्य करना होगा। श्री संजीव आर्य ने कहा कि शहीदों के सपनों को साकार करने की दिशा में क्षेत्रीय जनता द्वारा जो विश्वास जताया गया है, उस विश्वास को पूरा करने के लिए पूरी ईमानदारी एवं कत्र्वयनिष्ठा से क्षेत्र का चहुमुॅखी विकास किया जाएगा। श्री संजीव आर्य ने कहा कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु सभी सोशल डिस्टैंसिग, मास्क एवं सेनेटाइजर एवं साबुन से हाथ धोंये और समय-समय पर जारी गाइड लाइनों का अनुपालन करें, स्वयं सुरक्षित रहते हुये परिवार को भी सुरक्षित रखें। श्री संजीव आर्य ने कहा कि लोनिवि से नये कार्यो की प्रस्ताव पास होने की प्रक्रिया शुरू होते ही काण्डा-सुखरिया मोटर मार्ग डामरीकरण, खैरना-बेतालघाट-ओखलढूंगा-रामनगर स्टेट हाईवे निर्माणों के प्रस्ताव प्रमुखता से स्वीकृत कराये जायेंगे। इसके साथ इन सड़कों के प्रस्ताव हेतु स्टीमेट शीघ्र ही तैयार करा लिया जायेगा।
ब्लाक प्रमुख रवि कन्याल ने शहीद दीवान सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि देते हुए एवं नमन करते हुए कहा कि देश के लिए सब कुछ न्यौछावर करने वाले एवं प्राणों की आहूति देने वाले देश के अमर शहीद दीवान सिंह बिष्ट से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दूरस्थ क्षेत्रों में निवास कर रही जनता तक पहुँचाने के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ आपसी तालमेल से कार्य किया जायेगा।
उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग पीसी गोरखा ने श्रद्धांजलि देते हुए एवं नमन किया। उन्होंने कहा कि कढ़े संघर्ष व त्याग एवं बलिदान के बल पर देश को आजादी मिली है, इस आजादी को अक्षुण बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को देशहित में आपसी भेदभाव भुलाकर एकजुटता से कार्य करना होगा।
कार्यक्रम में संयोजक गोपाल दत्त तिवारी, मंडल अध्यक्ष प्रताप बोरा, प्रताप बिष्ट, तहसीलदार भगवान सिह चैहान, ग्राम प्रधान किरन उपाध्याय, चन्दन सिह बिष्ट, जीवन सिह बिष्ट, बालादत्त बिनवाल, अम्बादत्त बिनवाल, भुवन चन्द्र, केशव दत्त, दिलीप सिह रौतेला, रामदत्त नैनवाल, शिवराज सिह बिष्ट, गिरीश चन्द्र तिवारी, जीवन सिह बिष्ट आनन्द सिह के अलावा क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!