Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

74वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 20 सूत्री कार्यक्रम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में मा० उपाध्यक्ष 20 सूत्री कार्यक्रम नरेश बंसल ने किया ध्वजारोहण

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 15 अगस्त 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। आज, अगस्त 2020 को 74वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मा० उपाध्यक्ष 20 सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति श्री नरेश बंसल (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) द्वारा प्रातः 9 बजे कार्यालय में 20 सूत्री कार्यक्रम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के उपरांत माननीय उपाध्यक्ष द्वारा दिए गए लघु भाषण में उन सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया, जिन्होंने देश की आजादी में अपना सर्वस्व बलिदान कर हमें आजादी दिलाई। उन्होंने उन वीर शहीदों ,जवानों को भी नमन किया व श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने देश के लिये अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। वह प्रहरी बन सीमाओं की रक्षा करते हैं, तो हम सुरक्षित है, आजादी की साँस लेते हैं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, सैन्य और अर्धसैन्य बल के शहीद जवानों और उत्तराखंड राज्य निर्माण के शहीद आंदोलनकारियों को इस अवसर पर श्रद्धांजलि दी। 74वीं वर्षगाँठ के अवसर पर माननीय उपाध्यक्ष ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में भारत विकसित देश बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। कोरोना काल से हम यह सीख ले रहे हैं कि आत्मनिर्भर बन हम कहीं ज्यादा मजबूत और सुरक्षित हो सकते हैं। अब भारत के खिलाफ कोई विस्तारवादी नीति या साज़िश नहीं चलेगी। विश्व पटल पर नए भारत की पहचान मजबूत भारत की है, जो गलत करता नहीं, गलत सहता नहीं। हमारे पड़ोसी जीतना जल्दी यह समझ ले उनके लिए अच्छा है। उनहोंने कहा डबल इंजन् की सरकार ने बहुत कुछ उतराखण्ड के लिए किया है, कर्णप्रयाग रेल लाइन हो या आल वैदर रोड, नमामि गंगे, देहरादून स्मार्ट सिटी, केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण, भारतमाला परियोजना आदि करोड़ों की योजनाओं को केन्द्र ने दिया है, बहुत सी पुर्ण होने को है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “गंदगी भारत छोड़ों” अभियान में सभी प्रदेश वासियों से सहभागिता की अपील की है व सभी को प्रदेश व देश को गंदगी मुक्त करने का संकल्प लेने को कहा। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सरकार की ईमानदारी, विश्वास तथा भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कई ऐतिहासिक निर्णय त्रिवेंद्र सरकार ले चुकी है जिनमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कल्याण, समाज कल्याण तथा किसान कल्याण एवं रिवर्स पलायन स्वरोजगार तथा अन्य महत्वपूर्ण निर्णय सम्मिलित है। कोरोना संकट से भी सरकार प्रभावी ढंग से लड़ रही है तथा सारे ज़रूरी इंतजाम कर लिए गए है तथा भविष्य में सरकार के और उत्कृष्ट एवं प्रभावशाली कार्य करने के लिए शुभकामनाएं भी दीं तथा मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित कोरोना वारियर्स को साधुवाद दिया व हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उपनिदेशक श्रीमती गीतांजलि शर्मा गोयल, शोध अधिकारी जे सी चंदोला तथा अपर सांख्यिकी अधिकारी श्रीमती किरन तथा अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!