Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
ताज़ा खबरेंदेश

भारत और आस्‍ट्रेलिया के बीच टू-प्‍लस-टू वार्ता शनिवार से होगी

  • इसमें दोनों ही तरफ से रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री होंगे शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 सितम्बर 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। भारत और आस्‍ट्रेलिया के बीच शनिवार से टू-प्‍लस-टू वार्ता होने वाली है। इसमें दोनों ही तरफ से रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री शामिल होंगे। इस वार्ता में हिस्‍सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री मारिस पायने और रक्षा मंत्री पीटर डुटोन शुक्रवार को भारत पहुंच गए हैं। उनका ये दौरा तीन दिवसीय है।

इस वार्ता के केंद्र में दो अहम मुद्दे शामिल हैं। इनमें पहला है दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूत करना और दूसरा है अफगानिस्‍तान के वर्तमान हालात। हालांकि इसके अलावा भी कुछ मुद्दे दोनों देशों के बीच होने वाली वार्ता में शामिल होंगे।

आपको बता दें कि अफगानिस्‍तान के वर्तमान हालातों को लेकर जहां भारत चिंतित है वहीं आस्‍ट्रेलिया ने भी इस बारे में एक समान विचार प्रकट किए हैं। दोनों ही देश फिलहाल इंतजार कर वहां के लिए रणनीति बनाने का समर्थन कर रहे हैं।

हाल ही में अफगानिस्‍तान में गठित होने वाली नई सरकार से भी दोनों देश काफी निराश हैं। भारत समेत समूचे विश्‍व का कहना है कि तालिबान ने जो वादे किए हैं उस पर उन्‍हें कायम रहना चाहिए। हालांकि ऐसा होता हुआ फिलहाल दिखाई नहीं दे रहा है।

तालिबान ने कहा था कि उसकी सरकार में सभी का समान अधिकार होंगे, और सभी के अधिकारों का सम्‍मान किया जाएगा। उनके अधिकारों की रक्षा भी की जाएगी। लेकिन, वहां से जो रिपोर्ट आ रही हैं उनके मुताबिक फिलहाल ऐसा कुछ होता दिखाई नहीं दे रहा है।

इस वार्ता से पहले भारत में आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फारेल ने कहा कि अफगानिस्तान के हालातों को लेकर आस्‍ट्रेलिया अपने सभी करीबी सहयोगियों के संपर्क में है। उन्‍होंने ये भी कहा है कि इस वार्ता के जरिए दोनों देश संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं।

बता दें कि आस्‍ट्रेलिया के रक्षा और विदेश मंत्रियों का ये दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब तालिबान की वजह से इस पूरे क्षेत्र के हालात काफी चिंताजनक बन गए हैं। पायने और डुटोन भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री जयशंकर से तो वार्ता करेंगे ही लेकिन उनके पीएम मोदी से मुलाकात करने की संभावना है।

आपको बता दें कि इस वार्ता में दोनों देशों के बीच हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणीतिक साझेदारी के तहत रक्षा और सुरक्षा संबंधों को मजबूती देने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। आस्ट्रेलिया के साथ यह पहली टू प्लस टू वार्ता है। इसके बारे में 4 जून, 2020 को दोनों देशों की बैठक में फैसला किया गया था।

अफगानिस्‍तान में चीन की सक्रिय भूमिका को देखते हुए ये वार्ता और खास हो गई है। इसके अलावा दक्षिण चीन सागर के मुद्दे पर भी आस्‍ट्रेलिया और भारत का एक समान हित और चिंताएं जुड़ी हैं। इस वार्ता में कोरोना महामारी को लेकर भी चर्चा संभव है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!