Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तरकाशी पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप के साथ किया 2 को गिरफ्तार, एस.पी. उत्तरकाशी ने टीम को दिया 10,000 रुo का नगद पुरस्कार

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 11 जनवरी, 2022, उत्तरकाशी। आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत प्रदेश भर मे आदर्श आचार संहिता लागू है, चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु  पुलिस उपमहानिरीक्षक,गढवाल परिक्षेत्र द्वारा पुलिस को आवश्यक निर्देश निर्गत किये गये हैं। निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण चुनाव हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, पी.के. राय द्वारा जनपद उत्तरकाशी में चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों व मादक पदार्थों की अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु सभी क्षेत्राधिकारी/कोतवाली/थाना/चौकी प्रभारी/ एस.ओ.जी. तथा ए.डी.टी.एफ. को लगातार सक्रिय रह कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये हुये हैं।

जिस क्रम में गत रात्रि को प्रभारी एसओजी, अजय सिंह व उ.नि. रोहित कुमार के नेतृत्व में एस.ओ.जी. एवं धरासू पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान स्थान देवीसौड़ आर्कब्रिज के पास यात्री स्टैण्ड पर करीब साढ़े तीन बजे दो व्यक्तियों यतेन्द्र व यशपाल सिंह को वाहन संख्या- UK 09CA-0778  (पिकअप बुलेरो) से 148 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया। वाहन को पुलिस द्वारा मौके पर ही सीज कर दिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध थाना धरासू पर आबकारी अधिनियम की धारा 60/72, 188 भादवि व आपदा प्रबन्धन अधिनियम की धारा 51(B) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण चुनाव सम्पन्न करवाने हेतु उत्तरकाशी पुलिस कटिबद्ध है, हमारी पुलिस टीमें चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों तथा मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार सक्रिय है, अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। उक्त पुलिस टीम की सराहना करते हुये उनके द्वारा उत्साहवर्धन हेतु टीम को 10,000 रु0/ का नगद पारितोषिक प्रदान किया गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त- 1- यतेन्द्र पुत्र दीपलाल निवासी ग्राम मल्ली तह0 चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी उम्र-27 वर्ष।2- यशपाल सिंह परमार पुत्र अतुल सिंह परमार निवासी ग्राम बदाणगांव तह0 चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी उम्र-42 वर्ष। बरामद माल- 148 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (140 पेटी Soulmate Premium Whisky, 08 पेटी Soulmate Blue)-  करीब 1294 लीटर।  अनुमानित कीमत- 10,35,000 रुo  

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- 1- निरीक्षक अजय सिंह- प्रभारी SOG UKI2- उ0नि0 दीनदयाल सिंह रावत-थाना धरासू3- उ0नि0 रोहित कुमार –थाना धरासू4- कानि0 अमित कुमार-थाना धरासू5- कानि0 जसवन्त सिंह –थाना धरासू6- कानि0 औसाफ खान- SOG UKI7- कानि0 सुनील राणा- SOG UKI8- कानि0 काशीष भट्ट- SOG UKI9- कानि0 पवन चौहान-ADTF UKI

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!