Breaking News :
>>युगांडा इंटरनेशनल चैलेंज में उत्तराखंड की बेटी अक्षिता का शानदार प्रदर्शन>>सिलेंडर महीनेभर से पहले हो रहा खत्म? इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान, कम होगी गैस की खपत>>सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार, खरीदारी से पहले जान लें ताजा भाव>>हरिद्वार में बेकाबू बस का कहर, पांच वाहनों को मारी टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल>>करी पत्ता सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता, ब्लड शुगर से लेकर पाचन तक में मिल सकता है फायदा>>‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ जीती 20 लाख की रकम और नई कार>>अस्पतालों में दवाओं की कीमत का खेल, 74 रुपये के इंजेक्शन की एमआरपी 4980 रुपये, जांच में चौंकाने वाला खुलासा>>‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुँचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
उत्तराखण्डखेल-जगतदेहरादून

युगांडा इंटरनेशनल चैलेंज में उत्तराखंड की बेटी अक्षिता का शानदार प्रदर्शन

महिला डबल्स में स्वर्ण और महिला सिंगल्स में रजत पदक जीतकर देश-प्रदेश का बढ़ाया गौरव

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 5 अक्टूबर 2026, देहरादून। उत्तराखंड की प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षिता मनराल ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए युगांडा इंटरनेशनल चैलेंज (Uganda International Challenge 2026) में एक ही दिन दो अंतरराष्ट्रीय पदक जीतकर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। अक्षिता ने महिला डबल्स में स्वर्ण पदक और महिला सिंगल्स में रजत पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों, परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।

महिला डबल्स का फाइनल बेहद रोमांचक रहा। पहले गेम में प्रतिद्वंद्वी जोड़ी ने 21-18 से बढ़त बनाई, लेकिन अक्षिता और इशिता ने दबाव में आए बिना दूसरे गेम में शानदार संयोजन और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। दूसरे गेम को 21-19 से जीतकर उन्होंने मुकाबले में बराबरी की। निर्णायक तीसरे गेम में दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए 21-16 से जीत दर्ज की और अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

एक ही अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में महिला डबल्स का स्वर्ण और महिला सिंगल्स का रजत पदक जीतना अक्षिता की बहुआयामी खेल प्रतिभा और निरंतर मेहनत को दर्शाता है। उनके प्रदर्शन ने यह भी साबित किया है कि उत्तराखंड की युवा बेटियां अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने में सक्षम हैं।

आज अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में दो पदक जीतकर अक्षिता ने अपने परिवार, गुरुजनों और उन्हें प्रोत्साहित करने वाली संस्थाओं के विश्वास को और मजबूत किया है। उनकी सफलता विशेष रूप से उन युवाओं के लिए प्रेरणादायक है, जो शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।

अक्षिता मनराल की इस उपलब्धि पर उनके पिता श्री शिव प्रताप सिंह मनराल, परिवारजनों, मित्रों, खेल प्रशिक्षकों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं विकास परिषद, धर्मपुर शाखा से जुड़े लोगों ने भी अक्षिता की इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अक्षिता मनराल को महिला डबल्स में स्वर्ण और महिला सिंगल्स में रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनायें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!