Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्व० अनुसूया प्रसाद मैखुरी के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 6 दिसंबर 2020, देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, राजीव भवन देहरादून में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में कांग्रेसजनों ने पार्टी नेता स्व० अनूसूया प्रसाद मैखुरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने स्व० अनूसूया प्रसाद मैखुरी के देहरादून स्थित निवास पर पहुँचकर उनके परिजनों से मुलाकात की तथा स्व० अनूसूया प्रसाद मैखुरी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए परिजनों को सांत्वना दी। श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि स्व० अनुसूया प्रसाद मैखुरी उनके घनिष्ठ मित्र थे, जिनके निधन से उन्हें व्यक्तिगत क्षति हुई है। श्री प्रीतम सिंह ने उनके निधन को पार्टी के लिए भी अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि स्व० श्री मैखुरी ने विधायक के रूप में क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने का काम किया। उनके आकस्मिक निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती है, वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे। शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्होंने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घड़ी में उनके साथ है। हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांन्ति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। इसके उपरान्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ खड़खड़ी हरिद्वार में स्व० अनुसूया प्रसाद मैखुरी के अंतिम संस्कार में पहुँचकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित शोकसभा में पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम डाॅ० विजेन्द्र पाल, डॉ० प्रतिमा सिंह, भरत शर्मा, अर्जुन सोनगर, सचिन थापा, एतात खान, आपन्द त्यागी, हुकम सिंह गडिया, अजय बेलाल, अमीचन्द सोनकर, मोहन भण्डारी, सुनील बांगा, उदित थपलियाल, बासु शर्मा, उत्कर्ष जैन, नमन शर्मा, जोएल, सागर, नवीन, नदीम बेग, शेखर कपूर, योगेश भटनागर, सोनू, विराट, अनिल गोगिया, कपिल नैथानी, अमनमणि त्रिपाठी, असरेज, राहुल प्रताप लक्की, आदि कांग्रेसजनों ने स्व० अनुसूया प्रसाद मैखुरी को दो मिनट का मौन रखते हुए, उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर, उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!