Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के दिल्ली दौरा : आने वाले दिनों में उत्तराखंड को मिल सकती है बड़ी सौगात

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जून 2021, सोमवार, देहरादून। 10 जून को तीन माह का कार्यकाल पूरा करने जा रहे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के दिल्ली दौरे से उत्तराखंड को आने वाले दिनों में कुछ बड़ी सौगात मिल सकती है। उन्होंने दिल्ली प्रवास के दौरान जिस तरह से महत्वपूर्ण मंत्रालयों के मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के लिए मदद मांगी, उससे यह उम्मीद जगी है। उनके इस दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि केंद्र से मिलने वाली सौगात का लाभ विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिलेगा। यही नहीं, राज्य विधानसभा का सदस्य बनने के लिए संवैधानिक बाध्यता के तहत मुख्यमंत्री को विधायक का चुनाव भी लड़ना है।

प्रदेश की भाजपा सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद 10 मार्च को गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभाली। उनके सामने खुद को साबित करने के साथ ही सात-आठ माह बाद होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव की चुनौती भी है। ऐसे में जरूरी है कि कोरोना संकट से उपजी विपरीत परिस्थितियों में राज्य के विकास को गति देने के साथ ही केंद्र सरकार से भी कुछ बड़ी योजनाएं हासिल की जाएं। इस पर मुख्यमंत्री ने फोकस किया है, जो उनके दो दिवसीय दिल्ली दौरे के दरम्यान झलका भी। फिर चाहे वह राज्य के सीमांत क्षेत्रों के विकास की बात हो या लघु जल विद्युत परियोजनाओं की अथवा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के मद्देनजर कुमाऊं मंडल में एम्स और कोटद्वार में मेडिकल कालेज की स्थापना की मांग, ये सभी मसले उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष रखे और केंद्र से सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन भी मिला। इससे राज्य को कुछ नई याेजनाएं मिलने की उम्मीद जगी है।

मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को दायित्व वितरण से भी जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन इस सिलसिले में उनकी अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात नहीं हो पाई। राज्य में विभिन्न निगमों व प्राधिकरणों में दायित्व बांटे जाने हैं। अब जबकि विधानसभा चुनाव के लिए वक्त कम रह गया है तो ऐसे फार्मूले की तलाश है, जिससे पार्टी नेताओं को दायित्व भी बंट जाएं और कहीं कोई विरोध के सुर भी न उभरें। इसी लिहाज से पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मुख्यमंत्री की बातचीत होनी थी। माना जा रहा कि अगले कुछ दिनों में मुख्यमंत्री इस बारे में केंद्रीय नेतृत्व से विमर्श के बाद कोई फैसला लेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!