Breaking News :
>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखण्ड विधानसभा का पहला सत्र कल से शुरू, कार्य मंत्रणा की बैठक हुई आयोजित

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 मार्च 2022, सोमवार, देहरादून। मंगलवार, 29 मार्च से शुरू हो रहे उत्तराखंड की 5वीं विधानसभा के प्रथम सत्र के कार्य संचालन एवं विधायी कार्यों को लेकर आज मंगलवार को नवनिर्वाचित उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कार्य मंत्रणा समिति के सदस्यों द्वारा सत्र के दौरान चलने वाली संसदीय कार्यवाही पर चर्चा की गई।

विधानसभा भवन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम समिति की बैठक के दौरान संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक खजान दास, बहुजन समाजवादी पार्टी के विधान मंडल दल के नेता हाजी शहजाद मौजूद रहे। बैठक के दौरान 29 मार्च को चलने वाले सदन की कार्यसूची पर चर्चा की गई, जिसमें तय किया गया कि सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के साथ साथ पटल पर इस वित्तीय वर्ष का लेखानुदान प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक में तय किया गया कि आगे के उपवेशन के लिए कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आहूत की जाएगी।

बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के रूप में पहली बार सदन को संचालित करना उनके लिए गौरवपूर्ण क्षण है। साथ ही उनके लिए चुनौती भी है। उन्होंने सदन के सभी सदस्यों से शांतिपूर्वक एवं सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सहयोग की अपेक्षा की है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के विकास एवं जनहित में उठाये गए मुद्दों पर सदन में सकारात्मक चर्चा होगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के सभी सदस्यों को साथ लेकर समान अवसर प्रदान करेंगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जनता की आशाओं और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए उनका प्रयास लोकतांत्रिक संस्था को सशक्त बनाना होगा। नीतियों और कानून के निर्माण तथा जनहित से जुड़े विषयों के लिए सदन को व्यापक चर्चा-संवाद का केंद्र बनाकर ही हम कार्यपालिका पर नियंत्रण रखते हुए जनता का कल्याण कर सकते हैं।

इस अवसर पर विधानसभा के सचिव मुकेश सिंघल, विधायी के प्रमुख सचिव हीरा सिंह बोनाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!