उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने मनाया नव वर्ष-2026 मिलन कार्यक्रम

कार्यक्रम में नव निर्वाचित प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं महामंत्री को किया सम्मानित

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 31 दिसम्बर 2025, देहरादून। नव वर्ष-2026 की पूर्व संध्या की पावन बेला पर बुधवार, 31 जनवरी 2026 उज्जवल रेस्तरां में उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने नव वर्ष मिलन-2026 कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें सभी पत्रकार साथियों ने महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष निशीथ सकलानी को पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें नव वर्ष की बधाई दी ।

प्रदेश अध्यक्ष सकलानी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें नववर्ष की शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पत्रकार महासंघ सदैव पत्रकार हितों के लिए माँग उठाता आ रहा है। उन्होंने महासंघ के सभी सदस्यों से अपेक्षा व्यक्ति की है की वह शासन व सरकार में बेहतर समन्वय स्थापित करें ताकि पत्रकार हितों के लिए अपना अमूल्य योगदान देने में अहम भूमिका अदा कर सकें।

इस मौके पर उत्तरांचल प्रेस क्लब की निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए महासंघ के नव वर्ष कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पर नव निर्वाचित अध्यक्ष अजय राणा व महासचिव योगेश सेमवाल को पुष्पगुच्छ देकर उन्हें महासंघ की ओर से उन्हें शुभकामनायें दी गई और उनसे अपेक्षा व्यक्ति की कि महासंघ के सदस्यों को भी उत्तरांचल प्रेस क्लब की सदस्यता दिलाने में अध्यक्ष एवं महासचिव भविष्य में अपनी अहम भागीदारी प्रस्तुत करेंगे।

कार्यक्रम में महासंघ की वरिष्ठ पदाधिकारी बीना उपाध्याय, प्रदेश सचिव सुभाष कुमार, जिला अध्यक्ष कैलाश सेमवाल, जिला महासचिव कृपाल सिंह बिष्ट, टीना वैश्य, घनश्याम चन्द्र जोशी, राकेश भट्ट, राजेंद्र सिंह सिराडी, बिना उपाध्याय, इंद्रेश्वरी मंमगाई, यशराज आनंद, राजेश बहुगुणा, भूपेंद्र भट्ट, हेमंत शर्मा, धन सिंह बिष्ट, ओमी पाल, विनोद ममगाईं, आजाद सिंह, मदन उपाध्याय, शादाब त्यागी आदि लोग शामिल रहे।
![]()