Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति के संस्थापक सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात

  • उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति का मुख्य उद्देश उत्तराखंड के उद्यमियों को वैश्विक स्तर पर ले जाना एवं उनको पहचान दिलाना है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 सितम्बर 2021, शनिवार, देहरादून। उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति के संस्थापक सदस्यों ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की। इस अवसर पर उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति के अध्यक्ष संजय उनियाल, उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह भंडारी एवं सचिव जगदीश भट्ट उपस्थित रहे।

उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति के सदस्यों ने माननीय कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया कि सहकारी समिति का मुख्य उद्देश उत्तराखंड के उद्यमियों को वैश्विक स्तर पर ले जाना एवं उनको पहचान दिलाना है। इस संस्था के माध्यम से उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लघु एवं कुटीर उद्योगों को लगाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा साथ ही साथ स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सभी स्टार्टअपस, एसएमई और एमएसएमई से जुड़े हुए लोगों को अपनी सदस्यता देकर स्वरोजगार और उत्तराखंड के समग्र विकास को बढ़ावा देना है।

उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति के द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया गया कि अगले महीना अक्टूबर 2021 में समिति द्वारा एक बड़ा आयोजन देहरादून में किया जा रहा है एव इस अवसर पर देश और पहाड़ में काम कर रहे उद्यमियों, परंपरागत उद्योगों को चला रहे लघु उद्यमियों, कुटीर-उद्योग चला रहे लोगों, स्वरोजगार कर रहे युवाओं एवं विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जा रहा रहा है। इस आयोजन के माध्यम से उत्तराखंड के सभी उद्यमियों को एक मंच प्रदान करने के अलावा उन्हें पहाड़ में अपने उद्यम लगाने के लिये प्रोत्साहित करना है साथ ही साथ पहाड़ में परंपरागत लघु और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये किस दिशा मे काम किया जाये इस सब पर मंथन भी किया जाऐगा। पहाड़ में कृषि, बागवानी, सब्जी उत्पादन, पशुपालन, डेरी उद्योग, मत्स्य पालन, मौन पालन जैसी योजनाओं से युवाओं को स्वरोजगार के लिये भी प्रोत्साहित करना भी है। जरूरत होने पर स्वरोजगार कर रहे युवाओं को सरकारी योजनाओं के माध्यम से ऋण एवं अन्य लाभ के साथ साथ विशेषज्ञों से मदद दिलवाने का काम भी संस्था करेगी।

वही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने समिति के लोगों को आश्वासन दिलाया है कि भविष्य में अगर समिति को कोई भी चुनौतियों का सामना करना पड़ा तो वे हर संभव मदद करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगर स्वरोजगार को आगे ले जाने में शासन प्रशासन से किसी भी तरह की मदद की आवश्यकता हो तो हम बिल्कुल समिति के सदस्यों के साथ हैं एवं हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं।

उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति के अध्यक्ष संजय उनियाल ने कहा ’हम चाहते हैं कि उत्तराखंड में जो युवा है, जो स्वरोजगार करना चाहते हैं उन सब को बढ़ावा मिले एवं पहाड़ी क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा उद्योग लगाने का कार्य हो, जिससे पलायन के साथ-साथ उत्तराखंड के आर्थिक स्थिति भी सुधर सके एवं हम बहुमुखी विकास के रास्ते में आगे बढ़े सके।’

उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति के उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह भंडारी ने अवगत कराया कि ’उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति का मुख्य उद्देश्य स्वरोजगार में मदद, जनचेतना की पहल, शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं सहायता, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सहायता, जल जंगल और जमीन के प्रति संवेदनशीलता, महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार की उचित व्यवस्था, उत्तराखंड के संस्कृति, साहित्य एवं भाषा के संरक्षण एवं उत्तराखंड के लोगों को सशक्त करना है।’

उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति के सचिव जगदीश भट्ट ने कहा “उत्तराखंड में बहुत से लघु एवं कुटीर उद्योग ऐसे हैं जिनको अभी तक पहचान नहीं मिली है हमारा संकल्प है कि उत्तराखंड में स्थित जितने भी उद्यमी है उन्हें एक ऐसे नेटवर्क से जोड़ना जहां पर सभी के लिए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के उद्यमियों के साथ अपने व्यापार को बढ़ावा देना और उत्तराखंड के उद्यमियों के लिए बड़ा बाजार तैयार करना है।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!