Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेहरादून

भीषण गर्मी की मार झेल रहा उत्तराखंड, मैदान से लेकर पहाड़ तक तपिश से जन-जीवन प्रभावित 

पारे ने सारे रिकार्ड किए ध्वस्त 

लगातार 10 दिनों से 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुँच रहा तापमान 

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 18 जून 2024, देहरादून। उत्तराखंड भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। मैदान से लेकर पहाड़ तक तपिश के कारण जनजीवन प्रभावित है। मैदानी क्षेत्रों में पारे ने सारे रिकार्ड ध्वस्त कर दिए हैं। लू के थपेड़ों से आमजन बेहाल हैं। लगातार 10 दिनों से मैदानी क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है, जो कि सामान्य से छह से नौ डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, रात के समय भी उमसभरी गर्मी बेहाल कर रही है। हरिद्वार में तापमान सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। जबकि, दून में भी 122 वर्षों में यह जून सबसे ज्यादा गर्म है।

प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत मिलने के बजाय पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। सूरज के तेवर तल्ख हैं और आसमान से आग बरस रही है। देहरादून में सोमवार को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले केवल 1902 में ही जून में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार गया था। वहीं, हरिद्वार में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का दावा किया जा रहा है, जो कि आल टाइम रिकार्ड है। फिलहाल मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं।

हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सोमवार को कुमाऊं के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बौछारें पड़ीं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। आसपास के निचले इलाकों में गर्जन के साथ झोंकेदार हवाएं और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है। मैदानी क्षेत्रों में लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

शहर, अधिकतम तापमान, सामान्य से अधिक

हरिद्वार, 44.5, 08

रुड़की, 44.0, 07

देहरादून, 43.1, 09

ऊधमसिंह नगर, 41.6, 06

नैनीताल, 35.9, 07

मुक्तेश्वर, 32.0, 09

टिहरी, 31.4, 04

मसूरी, 30.7, 07

भीषण गर्मी से बेहाल उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में दिन में जीना मुहाल है। रात को भी सुकून नहीं मिल रहा है। दून में अधिकतम तापमान जहां सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान भी पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। जबकि इन दिनों में दून का अधिकतम तापमान 34-35 और न्यूनतम तापमान 22-23 डिग्री सेल्सियस रहता है। ऐसे में रात को भी गर्म हवा के थपेड़े और उमसभरी गर्मी महसूस की जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!