Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

उत्तराखंड : एक बार फिर चमका हल्द्वानी के गगन का IDEA, मिला यंग एंटरप्रेन्योर का इंडियन आईकॉन अवॉर्ड

400 प्रकार के इनडोर और आउटडोर प्लांट्स की मार्केट तैयार की।

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 नवम्बर 2022, शनिवार, हल्द्वानी। इनडोर और आउटडोर प्लांट को पूरे भारत में ऑनलाइन मार्केटिंग के जरिए पहुँचाने वाले हल्द्वानी निवासी प्लांट ऑर्बिट के संस्थापक गगन त्रिपाठी का आईडिया एक बार फिर चमका है। इस बार उन्हें इंडियन ग्लोबल आईकॉन मैगजीन की तरफ से गगन को बतौर यंग एंटरप्रेन्योर होने के चलते इंडियन प्राइम आईकॉन अवॉर्ड – 2022 से नवाजा गया है।

हल्द्वानी के मुखानी निवासी गगन त्रिपाठी पंतनगर यूनिवर्सिटी में पीजी के छात्र हैं, इसके अलावा उन्होंने 3 साल पहले अंडर ग्रेजुएशन करते हुए प्लांट ऑर्बिट की स्थापना की थी। छोटी सी उम्र में ही बेहतर सोच और हॉर्टिकल्चर के क्षेत्र में बेहतर काम करने की दिशा में गगन ने नयाब आईडिया निकाला उन्होंने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का बेहतर इस्तेमाल करते हुए plantorbit.com की स्थापना करते हुए 400 प्रकार के इनडोर और आउटडोर प्लांट्स की मार्केट तैयार की। पूरे भारत में अपने ग्राहकों को इनडोर और आउटडोर प्लांट्स पहुँचाने के लिए पूरा मैकेनिज्म भी तैयार किया और नैनीताल, भवाली एवं मुखानी में इनडोर व सैकुलेंट्स पौधों पर रिसर्च कर नए पौधे तैयार किए और उन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए पूरे देश में पहुंचाने का काम शुरू किया। देखते ही देखते गगन त्रिपाठी का यह आइडिया हिट हो गया। यंग एंटरप्रेन्योर के तौर पर गगन को कई सम्मान मिल चुके है।

अब तक बेस्ट स्टार्टअप आइडिया वर्ड 2022, फायर बॉक्स बेस्ट एग्रीटेक स्टार्टअप अवार्ड, यूपी बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2020, सहित कई सम्मान गगन अपने नाम कर चुके हैं। इंडियन ग्लोबल आइकॉन मैगजीन द्वारा इंडियन प्राइम आईकॉन अवॉर्ड दिए जाने पर गगन त्रिपाठी ने कहा कि आने वाला दौर इंडोर प्लांट्स का है, घरों में लोग धीरे-धीरे इनडोर पौधे लगाकर अपने घर की सुंदरता को बढ़ाने के साथ ही हरियाली लाने के विचार को आगे बढ़ा रहे है।

पिछले 5 सालों में मेट्रो सिटी और छोटे बड़े शहरों में लोग अपने घरों की सुंदरता बढ़ाने के लिए साथ ही अपने आसपास का वातावरण हरा भरा बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के इनडोर और आउटडोर पौधे लगाकर बेहतर वातावरण तैयार कर रहे हैं और इसी उद्देश्य के साथ 400 से अधिक पौधों की वैरायटी को प्लांट ऑर्बिट ने लोगों तक पहुँचाया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!