Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, प्रदेश की जनता से किए गए वायदों में से 85 फीसद पूरे कर चुकी है सरकार

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 फरवरी 2021, सोमवार, देहरादून। रविवार को मुख्यमंत्री ने करीब 50 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी 18 मार्च को राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण हो जाएंगे। जनता की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। जो घोषणाएं की गई हैं, उनकी नियमित समीक्षा की जा रही है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पिछले 17 साल में जितनी सड़क बन पाई, लगभग उतनी ही सड़क हमने तीन साल और दस माह में बना दी।

 मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दून में मियांवाला स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में रायपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार विकास कार्यों और जनहित की योजनाओं को लेकर प्रतिबद्ध है। वर्ष 2017 में प्रदेश की जनता से किए गए वायदों में से 85 फीसद पूरे किए जा चुके हैं। शेष वायदों को भी तेजी से पूर्ण किया जाएगा। वर्तमान सरकार कहने से ज्यादा करने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि इस अवधि में राज्य में 11 हजार किमी सड़क बनी। महिला सशक्तीकरण की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। पति की पैतृक संपति में महिलाओं को अधिकार दिलाने का निर्णय उसी दिशा में एक कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 16 जुलाई को हरेला पर प्रदेश में व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। सभी को एक पौधा लगाने का संकल्प लेना होगा। एक घंटे के भीतर रिकॉर्ड पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मार्च-अप्रैल तक सौंग बांध का शिलान्यास करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शिलान्यास के बाद 15 माह में यह बांध तैयार कर दिया जाएगा।

विधायक उमेश शर्मा काऊ ने रायपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का श्रेय मुख्यमंत्री को दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में सभी क्षेत्रों में विकास कार्य निर्बाध रूप से किए जा रहे हैं। दावा किया कि क्षेत्र की जनता विकास कार्यों की रफ्तार से संतुष्ट है।

इस अवसर पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, महापौर सुनील उनियाल गामा, दायित्वधारी राजकुमार पुरोहित, राजेश शर्मा, राजपाल सिंह रावत, भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!