Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड बजट सत्र शुरू, मंगलवार शाम को पेश होगा बजट

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जून 2022, मंगलवार, देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा बजट सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर वित्त मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल भी उपस्थित थे। वहीं यशपाल आर्य सहित कई कांग्रेसी नेता ग्रीष्‍मकालीन सत्र गैरसैंण में कराए जाने की मांग को लेकर सदन के बाहर धरने पर बैठ गए।

14 से 20 जून 2022 तक देहरादून में यह सत्र आहूत किया जाएगा। यह 5वीं विधानसभा का यह दूसरा सत्र है। मार्च 2022 में हुआ पहला सत्र बेहद संक्षिप्त रहा था। तब दो दिवसीय सत्र में सरकार ने लेखानुदान पारित कराया था। धामी सरकार का यह पहला पूर्ण बजट है। सत्र के लिए विधायकों ने 530 प्रश्न लगाए हैं।

विधानसभा बजट सत्र पहले दिन वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 63 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया जाएगा। सत्तापक्ष व विपक्ष के मध्य जोर आजमाइश होने पर सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्ष ने सत्र के दौरान महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था, किसानों की उपेक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार को सदन के भीतर व बाहर घेरने की रणनीति बनाई है।

मंगलवार से शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र को लेकर यातायात पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। 20 जून 2022 तक चलने वाले विधानसभा सत्र के दौरान धरना-प्रदर्शन के मद्देनजर यातायात व कानून व्यवस्था बनाने के लिए प्रगति विहार, शास्त्रीनगर, बाईपास बैरियर, डिफेंस कालोनी और विधान सभा तिराहा पर बैरियर व्यवस्था की गई है। इस दौरान सभी भारी वाहनों को कारगी चौक व डोईवाला से दूधली रोड पर डायवर्ट किया जाएगा।

प्रगति विहार बैरियर पर जुलूस व रैली होने पर मार्ग डायवर्ट किया जाएगा। देहरादून से हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी और चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कालोनी, फव्वारा चौक से छह नंबर पुलिया की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। रिस्पना पुल की ओर से आने वाले वाहनों को बाइपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा और बाइपास चौकी, माता मंदिर, धर्मपुर से वाहन शहर में प्रवेश करेंगे।

वहीं धर्मपुर चौक से आइएसबीटी की ओर जाने वाला यातायात माता मंदिर रोड होते हुए पुरानी बाइपास चौकी से आइएसबीटी की ओर भेजा जाएगा। जबकि मोहकमपुर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला से रिंग रोड से लाडपुर से सहस्त्रधारा क्रासिंग से आइटी पार्क से मसूरी मार्ग की ओर भेजा जाएगा।

ट्रैफिक प्लान

➤ शास्त्री नगर बैरियर पर जुलूस व रैली होने पर मोहकमपुर की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहन जोगीवाला से छह नंबर पुलिया से नेहरू कालोनी, आराघर, इसी रोड होते हुए देहरादून भेजे जाएंगे।

➤ बाईपास से आने वाले वाहनों को कारगी से बाइपास चौकी, दुधली से डोईवाला की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

➤ प्रत्येक संभावित जुलूस (अनुमति प्राप्त) केवल बन्नू स्कूल से प्रस्थान करेगा तथा इनके वाहन भी बन्नू स्कूल में पार्क किए जाएंगे।

➤ यातायात दबाव होने की स्थिति में डोईवाला से देहरादून की ओर आने वाली सिटी बसों को कैलाश अस्पताल से यूटर्न लेकर वापस डोईवाला की ओर भेजा जाएगा। धर्मपुर रूट के विक्रम फव्वारा चौक से ही वापस किए जाएंगे।

➤ उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार अन्य मार्गों से भी यातायात को डायवर्ट किया जाएगा तथा डायवर्ट किए गए यातायात को भी सामान्य किया जा सकता है।

विधानसभा सत्र के लिए तैनात फोर्स

अपर पुलिस अधीक्षक – 04

पुलिस उपाधीक्षक – 11

प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष – 15

उपनिरीक्षक – 63

महिला उपनिरीक्षक – 08

मुख्य आरक्षी – 23

आरक्षी – 191

महिला आरक्षी- 50

पीएसी – 02 कंपनी 02 सेक्शन

क्यूआरटी – 02 टीम

सशस्त्र पुलिस गार्द- 05

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!