Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

उत्‍तराखंड निकाय चुनाव: भाजपा का पांच निगमों पर कब्जा, दो पर कांग्रेस जीती

देहरादून। सात नगर निगम समेत 84 नगर निकायों के लिए हुए चुनाव में अब तक घोषित 83 नतीजों में निकाय प्रमुखों के 34 पदों पर भाजपा ने कब्जा जमाया, जबकि 26 पर कांग्रेस और 23 पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की। एक निकाय में बसपा ने जीत दर्ज की। नगर निगमों में महापौर के पदों पर देहरादून, ऋषिकेश, रुद्रपुर, काशीपुर व हल्द्वानी में भाजपा ने जीत दर्ज, जबकि कोटद्वार का पद कांग्रेस की झोली में गया। हरिद्वार में कांग्रेस विजयी हुई है। अलबत्ता, पार्षद, सभासद व सदस्य पदों के 1064 पदों में से 1063 के परिणाम घोषित हो चुके थे। इनमें निर्दलीयों ने 551, भाजपा ने 323, कांग्रेस ने 181, बसपा ने चार, आप ने दो और सपा व उक्रांद ने एक-एक पद पर जीत हासिल की है।

निकाय चुनाव के लिए रविवार को हुए मतदान के बाद मतपेटियों में बंद प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा मंगलवार को 84 मतगणना स्थलों में मतगणना शुरू होने के साथ खुला। सुबह आठ बजे से 822 टेबलों में मतगणना प्रारंभ हुई और दोपहर से नतीजे भी आने शुरू हो गए। सबसे पहले छोटे निकायों के चुनाव परिणाम घोषित हुए। रुझान और नतीजे मिलने के साथ ही प्रत्याशियों व उनके समर्थकों और सियासी दलों के चेहरों का रंग भी पल-पल बदलता रहा।

 

नगर प्रमुख/अध्‍यक्ष का डैशबोर्ड

दल का नाम आगे जीते कुल
भाजपा 0 34 34
कांग्रेस 0 25 25
निर्दलीय 0 23 23
बसपा 0 01 01
अवशेष रुझान 0 0 0

 

सभासद/सदस्‍य का डैशबोर्ड

दल का नाम  आगे जीते कुल
निर्दलीय 0 551 551
भाजपा 0 323 323
कांग्रेस 0 181 181
बसपा 0 04 04
आप 0 02 02
सपा 0 01 01
उत्‍तराखंड क्रांति‍ दल 0 01 01
   अवशेष रुझान 0 0 01

 

 

सुबह करीब  आठ बजे बजे तक 84 में से 83 निकाय प्रमुखों के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों में नतीजों की तस्वीर साफ हो गई है। केवल पोखरी नगर पंचायत का चुनाव रोका गया है। सात नगर निगमों में तस्वीर साफ हो चुकी है। नगर निगमों में महापौर पदों के लिए पहला नतीजा भाजपा के पक्ष में आया। ऋषिकेश नगर निगम में महापौर पर पद भाजपा की अनीता ममगाईं ने 26403 मत हासिल कर अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय वीना दीप शर्मा (15235) को पराजित किया।

ये है निकायों की तस्वीर
नगर निगम जीते प्रत्‍याशी दल
देहरादून सुनील उनियाल गामा भाजपा
हल्द्वानी  जोगेंद्र रौतेला  भाजपा
ऋषिकेश अनीता ममगाईं भाजपा
हरिद्वार  अनीता शर्मा  कांग्रेस
कोटद्वार हेमलता नेगी कांग्रेस
काशीपुर ऊषा चौधरी भाजपा
रुद्रपुर राजपाल   भाजपा

रुद्रपुर में भाजपा प्रत्याशी रामपाल (39882) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के नंदलाल (34748) को हराया। काशीपुर में भाजपा प्रत्याशी उषा चौधरी (44193) ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की मुक्ता सिंह (38721) को शिकस्त दी। हल्द्वानी में भाजपा प्रत्याशी जोगेंद्र रौतेला (64793) ने कांग्रेस के सुमित हृद्येश (53939) को हराया।

नगर पालिका परिषद  जीते प्रत्‍याशी दल
विकासनगर शांति जुंवाठा भाजपा
मसूरी अनुज गुप्ता  निर्दलीय
हरबर्टपुर देवेंद्र बिष्ट कांग्रेस
डोईवाला सुमित्रा मनवाल कांग्रेस
मंगलौर दिलशाद  निर्दलीय
लक्सर अमरीष गर्ग भाजपा
शिवालिकनगर राजीव शर्मा भाजपा
बाड़ाहाट (उत्तरकाशी) रमेश सेमवाल कांग्रेस
 बड़कोट  अनुपमा रावत  कांग्रेस
 चिन्यालीसौड़  बीना बिष्ट  निर्दलीय
 गोपेश्वर  सुरेंद्र लाल  कांग्रेस
 जोशीमठ  शैलेंद्र पंवार  कांग्रेस
 गौचर  अंजु बिष्ट  भाजपा
 कर्णप्रयाग  दमयंती रतूड़ी  भाजपा
 टिहरी  सीमा कृषाली  निर्दलीय
 चंबा  सुमना रमोला  कांग्रेस
 नरेंद्रनगर  आर. विक्रम सिंह  भाजपा
 देवप्रयाग  कृष्णकांत कोटियाल  निर्दलीय
 मुनिकीरेती ढालवाला  रोशन रतूड़ी  भाजपा
 रुदप्रयाग  गीता झिंकवाण  कांग्रेस
 पौड़ी  यशपाल बेनाम  भाजपा
 दुगड्डा  भावना चौहान  निर्दलीय
 पिथौरागढ़ राजेंद्र रावत  भाजपा
 धारचूला  राजेश्वरी देवी  भाजपा
 डीडीहाट  कमला चुफाल  भाजपा
 टनकपुर  विपिन वर्मा  निर्दलीय
 चंपावत  विजय वर्मा  कांग्रेस
 अल्मोड़ा  प्रकाश चंद्र जोशी  कांग्रेस
 रानीखेत चिन्यानौला  कल्पना  निर्दलीय
 बागेश्वर  सुरेश खेतवाल  निर्दलीय
 नैनीताल  सचिन नेगी  कांग्रेस
 भवाली  संजय वर्मा  भाजपा
 रामनगर  मो. अकरम  कांग्रेस
 जसपुर मुमताज बेगम बसपा
सितारगंगज  हरीश दुबे  निर्दलीय
 गदरपुर  गुलाम गास  निर्दलीय
 किच्छा दर्शन सिंह कोली कांग्रेस
 खटीमा सोनी राणा कांग्रेस
 महुआखेड़ागंज  नसीम बेगम  कांग्रेस

कोटद्वार में महापौर पद पर हेमलता नेगी (25347) ने जीत हासिल की। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय विभा चौहान (23779) को पराजित किया। देहरादून नगर निगम अध्‍यक्ष पद पर भाजपा प्रत्‍याशी सुनील उनियाल गामा ने जीत दर्ज की। उन्‍हें 162516 मत पड़े। हरिद्वार नगर निगम मेयर पद कांग्रेस प्रत्‍याशी अनीता शर्मा विजयी हुई। उन्‍होंने भाजपा की अन्नु कक्कड़ से 3156 मतों से हराया । अनीता शर्मा हरिद्वार की पहली महिला मेयर बनी हैं। निकायों में पार्षद, सभासद व सदस्य के 1022 पदों के नतीजे घोषित किए जा चुके थे। इनमें निर्दलों का दबदबा रहा।

पति व पत्नी दोनों बने नगर निगम में पार्षद 

ऋषिकेश नगर निगम का पहला बोर्ड ऐसा होगा जहां पति व पत्नी दोनों अलग-अलग वार्डों का प्रतिनिधित्व करेंगे। नगर निगम के वार्ड संख्या 23 व 24 से जीतकर आए प्रत्याशी पति-पत्नी हैं। बड़ी बात यह है कि दोनों निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की है। वार्ड संख्या 23 से पूर्व सभासद विकास तेवतिया निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में थे तो उन्होंने वार्ड 24 से पत्नी तनु विकास तेवतिया को चुनाव मैदान में उतारा था। चुनाव परिणाम आया तो विकास तेवतिया व तनु तेवतिया दोनों निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीत गए हैं। विकास तेवतिया ने निर्दलीय प्रत्याशी थम्मन सैनी को 223 मतों के अंतर से पराजित किया, जबकि उनकी पत्नी तनु तेवतिया ने निर्दलीय प्रत्याशी लाजवंती देवी को 103 मतों के अंतर से पराजित किया।

नगर पंचायत  जीते प्रत्‍याशी दल
झबरेड़ा मानवेंद्र चौधरी भाजपा
लंढौरा मो. शहजाद निर्दलीय
भगवानपुर सईती देवी भाजपा
पिरान कलियर  सखावत  निर्दलीय
 पुरोला  हरिमोहन नेगी  कांग्रेस
 नौगांव  शशिमोहन राणा  भाजपा
 पोखरी परिणाम रोका गया ———
 गैरसैंण  पुष्कर सिंह  कांग्रेस
 नंदप्रयाग  हिमानी वैष्णवी  भाजपा
थराली  दीपा देवी  भाजपा
पीपलकोटी  रमेश बड़वाल  भाजपा
 कीर्तिनगर  कैलाशी देवी  भाजपा
 घनसाली  शंकरपाल सजवाण  निर्दलीय
 लंबगांव  भरोसी देवी  निर्दलीय
 चमियाला  ममता पंवार  कांग्रेस
 गजा  मीना देवी  भाजपा
 अगस्त्यमुनि  अरुणा देवी  निर्दलीय
 तिलवाड़ा  संजू सजवाण  निर्दलीय
 ऊखीमठ  विजय राणा  भाजपा
 स्वर्गाश्रम-जौंक  माधव अग्रवाल  कांग्रेस
 सतपुली  अंजना वर्मा  भाजपा
 गंगोलीहाट  जयश्री पाठक  भाजपा
 बनबसा  रेनू अग्रवाल  निर्दलीय
 बेरीनाग  हेम पंत  निर्दलीय
 लोहाघाट  गोविंद वर्मा  निर्दलीय
 द्वाराहाट  मुकुल साह  भाजपा
 भिकियासैंण  अंबुली देवी  भाजपा
 कपकोट  गोविंद सिंह  कांग्रेस
 कालाढूंगी  पुष्कर कत्यूरा  भाजपा
 भीमताल  दीपू चनोतिया  कांग्रेस
 लालकुंआ  लालचंद  कांग्रेस
 महुवाडाबरा  गायत्री देवी  निर्दलीय
 सुल्तानपुर पट्टी  राजेंद्र कुमार  निर्दलीय
 केलाखेड़ा  हामिद अली  निर्दलीय
 दिनेशपुर  सीमा सरकार  भाजपा
 शक्तिगढ़  सुक्रांत  भाजपा
 नानकमत्ता  प्रेम सिंह  कांग्रेस
 गूलरभोज  अनीता दुबे  भाजपा

पोखरी के वार्ड सात में 22 को पुनमर्तदान

चमोली जिले की पोखरी नगर पंचायत के अध्यक्ष के साथ ही एक वार्ड का परिणाम रोका गया है। वहां वार्ड सात के देवर बूथ के मतपत्रों पर पीठासीन अधिकारी के दस्तखत नहीं थे। मतगणना के दौरान जब इस बूथ की मतपेटी खुली तो ये बात सामने आई। इस मामले में चमोली की डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित पीठासीन अधिकारी के निलंबन की संस्तुति करने के साथ ही बूथ में तैनात चार मतदानकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी की रिपोर्ट के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने पोखरी नगर पंचायत के इस वार्ड में 22 नवंबर को पुनर्मतदान के आदेश दिए हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट के अनुसार इस बूथ में 22 नवंबर को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद  मतगणना होगी और फिर देर शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!