Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

Uttarakhand Board UBSE 10th & 12th Result 2019: उत्‍तराखंड बोर्ड 10 वीं और 12 वीं के रिजल्‍ट कल जारी होंगे, ubse.uk.gov.in पर करें क्लिक

देहरादून। उत्‍तराखंड बोर्ड के 10 वीं और 12 वीं क्‍लास के रिजल्‍ट 30 मई, 2019 को जारी होंगे। बोर्ड ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया है कि यह रिजल्‍ट 30 मई को 10.30 बजे जारी होंगे। यह रिजल्‍ट बोर्ड कर आधिकारिक साइट पर जारी होगा। जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट UBSE, ubse.uk.gov.in. पर क्लिक कर रिजल्‍ट के बारे में जानकारी ले सकते हैं। यह रिजल्‍ट examresults.net और indiaresults.com समेत थर्ड पार्टी की वेबसाइटों पर भी उपलब्ध होगा।

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने एक मार्च 2019 से 27 मार्च 2019 तक कक्षा 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। रिपोर्टों के अनुसार, कक्षा 10 वीं की परीक्षा में कुल 1,49,950 छात्र उपस्थित हुए। वहीं 12 वीं की परीक्षा में 1,24,867 छात्र मौजूद रहे। उत्‍तराखंड बोर्ड के चेयरमैन ने 30 मई, 2019 को 10.30 बजे क्‍लास 10 और 12वीं का रिजल्‍ट जारी करेंगे।

उत्‍तराखंड बोर्ड के रिजल्‍ट के लिए इन स्‍टेप्‍स से करें चेक
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।
-वेबसाइट के होमपेज पर ‘UBSE Class 10th Result 2019’ या ‘UBSE Class 12th Result 2019’ के लिंक पर क्लिक करें।
-नया पेज खुलेगा। लॉगिन करने के लिए अपना नाम, रोल नंबर/ एडमिट कार्ड नंबर/हाल टि‍कट नंबर और जन्‍मतिथि का विवरण भरें।
-लॉगइन और रिजल्ट चेक करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
-रिजल्‍ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे भविष्‍य में अपने पास सुरक्षित रखने के लिए डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकालें।

बोर्ड से इतने छात्र हुए थे पास
पिछले साल कक्षा 10 वीं में कुल पास होने वाले छात्र 74.57 प्रतिशत दर्ज किए गए। वहीं कक्षा 12 वीं में कुल 78.97 प्रतिशत छात्र पास हुए। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर अधिक विवरण और अपडेट देख सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!