Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

कोरोना के खिलाफ बड़ी जंग में उतरी उत्तर प्रदेश सरकार, एक दिन में 30 लाख लोगों को दी गई वैक्सीन

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अगस्त 2021, शनिवार, लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ बड़ी जंग में उतरी उत्तर प्रदेश सरकार लगातार नया रिकॉर्ड बनाती जा रही है। कोविड की एक दिन में सर्वाधिक टेस्टिंग के बाद अब प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक दिन में कोरोना के वैक्सीनेशन में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ के कोरोना के खिलाफ जंग में मिशन मोड में आने के बाद सरकारी मशीनरी की भी चाल बदल गई। ट्रेसिंग, टेस्टिंग व ट्रीटमेंट के बाद अब सरकार वैक्सीनेशन में भी तेज गति से चल रही है। प्रदेश में इसी क्रम में शुक्रवार को 30 लाख 680 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि 27 अगस्त को प्रदेश में 30,00680 लोगों को कोरोना वैकसीन की डोज दी गई है।

इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। एक दिन यानी 24 घंटे में उत्तर प्रदेश ने सर्वाधिक 30 लाख 680 टीके लगाकर नया रिकॉर्ड बना दिया है। यह देश में अब तक एक दिन में लगाई गई कोरोना की वैक्सीन की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले भी उत्तर प्रदेश में ही तीन अगस्त को 29 लाख 52 हजार लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई थी।

प्रदेश में अब तक कुल छह करोड़ 98 लाख से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई है। इनमें भी करीब एक करोड़ 25 लाख लोगों को दोनों डोज मिल गई है। प्रदेश सरकार कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ बड़ी जंग में उतरने के साथ ही आगे की लहर को लेकर भी बेहद सजग है। इसके लिए हर जिले में सभी सरकारी अस्पतालों में बच्चों के लिए कम से कम सौ-सौ बेड तैयार हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!