Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तर प्रदेश बना एक दिन में एक लाख से ज्यादा कोरोना की जांच करने वाला देश का पहला राज्य

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जुलाई 2020, सोमवार। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रसार के बीच में भी उत्तर प्रदेश सरकार की इसपर अंकुश लगाने की मुहिम जारी है। सीएम योगी आदित्यनाथ अनवरत समीक्षा करने के साथ ही साथ हर रोज नये उपाय पर भी जोर दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सैंपल टेस्टिंग भी जोरों पर है। उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जहां पर एक दिन में एक लाख से अधिक टेस्ट हो रहे हैं। टेस्ट की संख्या बढऩे के साथ ही संक्रमितों की संख्या भी विस्तार ले रही है।

सीएम योगी आदित्यनाथ प्रतिदिन अपने सरकारी आवास पर टीम-11 के साथ कोरोना वायरस संक्रमण पर समीक्षा बैठक करने के साथ जिलों का भी दौरा करते हैं। दौरा भी ऐसा होता है कि एक दिन में तीन जिलों में जाकर वहां के अस्पतालों का हाल देखने के साथ जिलों के शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा की जाती है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ही अपनी कर्मस्थली गोरखपुर के बाद बलिया व वाराणसी का दौरा किया था।

प्रदेश में इसी बीच आज रिकॉर्ड एक लाख से अधिक नमूनों की जांच रिपोर्ट आई है, जो अब तक की सर्वाधिक है। अब तक कुल 19 लाख से अधिक लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है । वही 1.90 लाख सॢवलांस टीमें सक्रिय कर दी गयी है। जिन इलाकों में सबसे ज्यादा रोगी मिल रहे हैं वहां और सघन जांच की जायेगी। इस समय पांच जिले चुनौती बने हुए हैं यहां संक्रमित मरीज सबसे ज्यादा हैं। इसमें लखनऊ में 3210, कानपुर में 1799, वाराणसी में 1282, झांसी में 983 व गाजियाबाद में 932 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 67 हजार से अधिक हो गया है।

कोरोना वायरस के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न मोर्चों पर बेहद सक्रिय हैं। इनमें सर्वाधिक असरदार मोर्चा टेस्टिंग बन गया है। इसी मोर्चा को सीएम योगी आदित्यनाथ शुरूआत से ही सबसे अधिक बढ़ाने पर जोर दे रहे थे। इसका ही नतीजा है कि आज एक लाख ने ज्यादा कोरोना टेस्टिंग करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। राज्य सरकार ने रविवार को प्रदेश में कोविड-19 के 106962 टेस्ट करने में सफलता प्राप्त की है।

मुख्यमंत्री के सचिव आलोक कुमार ने कहा कि यूपी सरकार ने प्रतिदिन की कोविड-19 की जांच में छह डिजिट के आंकड़े को पार कर गई है। रविवार को राज्य में कोरोना के 106962 संदिग्ध की जांच की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जारी रखने में यूपी सरकार हर संभव कदम उठा रही है।

टेस्टिंग के मामले में उत्तर प्रदेश अन्य राज्यों की तुलना काफी बेहतर स्थिति में है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रैपिड एंटीजन टेस्ट की संख्या बढाकर एक लाख रोजाना करने तथा हर दस दिन में दस लाख टेस्टिंग किट लेने का शनिवार को निर्देश दिया है। इसके साथ एन्टीजन टेस्ट की संख्या को बढ़ाकर एक लाख टेस्ट प्रतिदिन करने की बड़ी आवश्यकता जताई थी। टेस्टिंग ने काफी तेजी पकड़ी, लेकिन टेस्टिंग के एवज में कोरोना संक्रमित मामले ज्यादा नहीं मिल रहे हैं। टेस्टिंग की तुलना में संक्रमित मरीज मिलने का राष्ट्रीय औसत 14 फीसदी है तो उत्तर प्रदेश में पांच फीसदी के आस-पास है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!