Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर पाई गई कोरोना वायरस से संक्रमित

  • खुद को क्वारंटीन किया हुआ है और तबीयत स्थिर है

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 अक्टूबर 2021, रविवार, देहरादून। बॉलीवुड की मशहूर और दिग्गज अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के फैंस के लिए बुरी खबर है। अभिनेत्री कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। इस बात की जानकारी उर्मिला मातोंडकर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। साथ ही उनकी तबीयत कैसी है इस बारे में भी बताया है। उर्मिला मातोंडकर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक रही हैं।

उर्मिला मातोंडकर फिलहाल बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। उर्मिला मातोंडकर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए बताया है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। फिलहाल उन्होंने खुद को क्वारंटीन किया हुआ है और उनकी तबीयत स्थिर है।

उर्मिला मातोंडकर ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मैं कोविड-19 से संक्रमित हो गई हूं। फिलाहल मैं ठीक हूं और खुद को होम क्वारंटीन कर अलग कर लिया है। मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वह तुरंत जांच कराएं। साथ ही आप सभी प्यारे लोगों से नम्रतापूर्वक निवेदन है कि दीवाली उत्सव के दौरान अपना ख्याल रखें।’ सोशल मीडिया पर उर्मिला मातोंडकर का ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

दिग्गज अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही कमेंट कर उनके जल्द ठीक होने की कामना भी कर रहे हैं। इससे पहले उर्मिला मातोंडकर अपनी सुपरहिट फिल्म रंगीला को लेकर एक बड़ा खुलासा करने की वजह से चर्चा में थीं। इस फिल्म से उर्मिला करोड़ों लोगों के दिलों में बस गईं थीं। फिल्म में उनके साथ आमिर खान और जैकी श्रॉफ भी थे।

फैन्स को आज भी जैकी श्रॉफ और उर्मिला मातोंडकर का हॉट बीच सॉन्ग ‘तन्हा तन्हा’ याद है। बीते दिनों एक टीवी के रियलिटी शो में उर्मिला मातोंडकर ने बताया कि इस सॉन्ग की शूटिंग कैसे हुई थी। अभिनेत्री ने कहा कि इस गाने में उन्होंने जो ड्रेस पहनी थी वह दरअसल जैकी श्रॉफ की सफेद बनियान थी। यह बात उर्मिला मातोंडकर ने टीवी चैनल जी कॉमेडी शो में बताई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!